ब्रेकफास्ट में ट्राई करना चाहते हैं कुछ हेल्दी और टेस्टी, तो नोट कर लें सत्तू के पराठे की यह रेसिपी
अगर आपको पराठे पसंद हैं, तो आपको सत्तू का पराठा भी जरूर ट्राई करना चाहिए। यह पराठा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। अगर आप भी सत्तू का पराठा ट्राई करना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को फॉलो करें।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
पराठे के लिए आटा-
- 2 कप गेहूं का आटा
- नमक स्वादानुसार
- पानी (गूंथने के लिए)
- घी या तेल (सेकने के लिए)
- 1 कप सत्तू (जौ या चने का)
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 छोटा चम्मच काला नमक
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 2-3 टेबलस्पून सरसों का तेल
- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
विधि :
- एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा लें और उसमें नमक मिलाएं।
- इसमें थोड़ा-थो़ड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
- आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह से फूल जाए।
- अब एक कटोरी में सत्तू लें और उसमें जीरा, अजवाइन, काला नमक, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
- अब सरसों का तेल डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
- अब गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- एक लोई को बेलन की मदद से गोल रोटी की तरह बेल लें।
- बीच में सत्तू का मिश्रण डालकर चारों ओर से बंद कर दें।
- हल्के हाथ से दोबारा बेलकर पराठा बना लें।
- तवा गर्म करें और उस पर पराठा रख दें।
- मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेंकें।
- घी या तेल लगाकर कुरकुरा होने तक सेकें।
- गर्म-गर्म सत्तू के पराठे को दही या अचार के साथ परोसें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।