घर पर बनाने हैं रेस्त्रां स्टाइल Peri Peri Fries, तो फॉलो करें ये आसान रेसिपी
क्या आप भी रेस्त्रां में मिलने वाले उन कुरकुरे और टेस्टी पेरी-पेरी फ्राइज (Peri Peri Fries) के दीवाने हैं? अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही आसानी से रेस्त्रां स्टाइल पेरी-पेरी फ्राइज बना सकते हैं। बस कुछ आसान सी सामग्री और कुछ टिप्स की मदद से आप घर पर ही अपने पसंदीदा स्नैक को तैयार कर सकते हैं। आइए जानें।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- आलू: 5-6 (मीडियम साइज के)
- पेरी-पेरी मसाला: 2-3 टेबलस्पून
- तेल: तलने के लिए
- नमक: स्वादानुसार
- काली मिर्च: स्वादानुसार
- अन्य मसाले (ऑप्शनल): लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर, ओरिएगानो
विधि :
- पेरी-पेरी फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें और लंबे-लंबे फ्रेंच फ्राइज के आकार में काट लें। फिर इन्हें ठंडे पानी में कुछ देर भिगो दें ताकि एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। ध्यान रखें कि फ्राइज को एक बार में बहुत ज्यादा न डालें, ताकि वे अच्छे से क्रिस्पी बन सकें।
- एक बाउल में फ्राई हुए फ्राइज, पेरी-पेरी मसाला, नमक, काली मिर्च और अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- तैयार पेरी-पेरी फ्राइज को गर्मागर्म सर्व करें। आप इन्हें किसी भी सॉस या डिप के साथ भी परोस सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।