Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jaggery Paratha: याद आ जाएगा दादी-नानी के हाथ का स्वाद, जब इस रेसिपी से बनाएंगे गुड़ का कुरकुरा पराठा

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Fri, 26 Apr 2024 03:17 PM (IST)

    कई सब्जियों को देखकर बच्चे नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। ऐसे में माता-पिता के लिए बड़ा सिरदर्द बन जाता है कि उन्हें क्या खिलाएं। आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो उनका पेट भरने के साथ-साथ आपको दादी-नानी के हाथों का स्वाद भी याद दिला देगी। आइए जानते हैं गुड़ का पराठा बनाने की आसान विधि।

    Hero Image
    Jaggery Paratha: याद आ जाएगा दादी-नानी के हाथ का स्वाद, जब इस रेसिपी से बनाएंगे गुड़ का कुरकुरा पराठा

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • आटा - 2 कप
    • गुड़ - 100 ग्राम
    • अजवाइन - आधा छोटा चम्मच
    • सौंफ - आधा छोटा चम्मच
    • ड्राई फ्रूट्स - ऑप्शनल
    • घी/तेल - 2 चम्मच

    विधि :

    • गुड़ का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा लें और इसे अजवाइन और सौंफ के साथ अच्छे से गूंद लें।
    • अब इसे थोड़ी देर के लिए ढंककर रेस्ट करने के लिए रख दें।
    • इसके बाद लोई लेकर इसमें पिसा हुआ गुड़ और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर बेल लें।
    • फिर इसे तवे पर थोड़ा घी लगाकर दोनों ओर से क्रिस्पी कर लें। बस तैयार है टेस्टी और हेल्दी गुड़ का पराठा, जो दादी-नानी के हाथ का स्वाद याद दिला देता है।
    Picture Courtesy: Freepik

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner