Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grapes Lassi: गर्मियों में अंगूर की लस्सी से करें दिन की हेल्दी और टेस्टी शुरुआत, जानिए इसे बनाने की आसान विधि

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Mon, 22 Apr 2024 10:15 PM (IST)

    गर्मियों में अगर चाय की जगह कुछ ठंडा-ठंडा और रिफ्रेशिंग पीने का आपका भी मन है, तो आज हम आपके लिए अंगूर की लस्सी की एक शानदार रेसिपी लेकर पेश हुए हैं। गर्मी के सीजन में ये पूरे दिन आपके पेट को भी ठंडा रखेगी और आप पानी की कमी से भी बचे रहेंगे।

    Hero Image
    Grapes Lassi: गर्मियों में अंगूर की लस्सी से करें दिन की हेल्दी और टेस्टी शुरुआत, जानिए इसे बनाने की आसान विधि

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • काले अंगूर- 50 ग्राम
    • दही- 250 ग्राम
    • चीनी- 40 ग्राम
    • भुना जीरा- 1 चुटकी
    • नमक- स्वादानुसार
    • बर्फ- जरूरत के मुताबिक

    विधि :

    • अंगूर की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें धोकर अच्छे से पीस लें।
    • इसके बाद दही लें और इसमे चीनी, नमक और बर्फ डाल दें और ब्लेंडर की मदद से पीस लें।
    • अब तैयार हुए मिक्सचर में भुना जीरा डालें और बस तैयार है आपकी टेस्टी अंगूर की लस्सी।
    Picture Courtesy: Freepik

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें