Broccoli Salad: ब्रोकली के टेस्टी सलाद से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी
फूल गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली आज कई हेल्थ कॉन्शियस लोगों की पहली पसंद बन गई है। बता दें, कि यह आयरन, प्रोटीन, जिंक, फाइबर, कैल्शियम और कई विटामिन से भरपूर होती है, ऐसे में आइए आज आपके लिए लेकर आए हैं, इसका टेस्टी सलाद बनाने की विधि। नाश्ता हो या फिर शाम को लगने वाली हल्की फुल्की भूख, हर मामले में यह परफेक्ट ऑप्शन है।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- ब्रोकली- 3 कप
- प्याज- 1
- लहसुन- 2-3 कली
- नमक- स्वादानुसार
- रेड चिली फ्लेक्स - 1 चम्मच
- सिरका- 1 बड़ा चम्मच
- ऑलिव ऑयल- 3 बड़े चम्मच
विधि :
- ब्रोकली सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉस पैन में थोड़ा पानी डालें।
- अब इसमें एक चुटकी नमक डालें और अच्छे से उबाल लें।
- इसके बाद इसमें ब्रोकली डालकर करीब 2 से 3 मिनट तक ढककर पकाएं।
- अब इसे छानकर पानी को अलग कर दें।
- फिर एक बाउल में प्याज, लहसुन, नमक, चिली फ्लेक्स, तेल और सिरका डालें।
- इसके बाद इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें पकी हुई ब्रोकली डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- लीजिए तैयार है, पौष्टिक ब्रोकली का सलाद।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।