Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Banana Smoothie: केले की स्मूदी से करें दिन की हेल्दी और टेस्टी शुरुआत, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Sat, 27 Apr 2024 06:59 PM (IST)

    गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में केला सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। गर्मियों से आप इसकी मदद से टेस्टी स्मूदी या शेक तैयार कर सकते हैं और अपने दिन की शुरुआत को हेल्दी बना सकते हैं। बता दें, इसे पीने से दिनभर पेट तो ठंडा रहता ही है, साथ ही शरीर में भी एनर्जी बनी रहती है। अगर आपको भी इसे बनाने का सही तरीका मालूम नहीं है, तो चलिए हम यहां बताते हैं इसकी सबसे आसान विधि।

    Hero Image
    Banana Smoothie: केले की स्मूदी से करें दिन की हेल्दी और टेस्टी शुरुआत, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 1

    सामग्री :

    • केले – 1
    • दूध – 2 कप
    • चीनी- 2 चम्मच
    • दही – 50 ग्राम
    • वेनिला एसेंस – 1/2 टीस्पून
    • बर्फ के टुकड़े – 2-4

    विधि :

    • केले की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले इसके टुकड़े करके मिक्सर जार में डाल दें।
    • इसके बाद इसमें दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालें और मिक्सर में घुमा लें।
    • इसके बाद जार को खोलकर इसमें दही और वेनिला एसेंस मिक्स कर दें।
    • अब एक बार फिर ढक्कन लगाकर सभी चीजों के ब्लेंड कर लें।
    • बस तैयार है गाढ़ी-गाढ़ी स्मूदी। इसे सर्विंग गिलास में डालकर ठंडा ही परोसें।
    Picture Courtesy: Freepik

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें