छोटी-मोटी भूख के लिए परफेक्ट है Bread Pizza, घर पर मिलेगा होटल जैसा स्वाद
ब्रेड पिज्जा टेस्टी और आसान रेसिपी है। ये बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
- पिज्जा सॉस
- ब्रेड- 8 स्लाइस
- मोजरेला चीज
- बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- बारीक कटा हुआ प्याज
- स्वीट कॉर्न
- ऑरिगेनो
- चिली फ्लेक्स
- मक्खन या तेल
विधि :
- ब्रेड स्लाइस को बटर से हल्का सेंक लें।
- ब्रेड स्लाइस पर पिज्जा सॉस लगाएं।
- कटी हुई सब्जियों को फैलाएं।
- अब ऊपर से मोजरेला चीज स्प्रेड करें।
- अब ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स छिड़कें।
- धीमी आंच पर पैन पर ब्रेड स्लाइस रखें।
- पैन को ढक दें और चीज के पिघलने तक इसे पकने दें।
- चीज पिघलने और सब्जियों के हल्का पकने पर इसे उतार लें।
- गरमा-गरम ब्रेड पिज्जा को टोमैटाे सॉस के साथ सर्व करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।