Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्‍चों को नहीं पसंद है बैंगन तो इस रेस‍िपी से बनाएं इसका चोखा, खाने में आ जाएगा मजा

    बैगन का चोखा भारतीय रसोई में बनने वाली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट डिश है। इसे खासतौर पर उत्तर भारत और बिहार में पसंद किया जाता है। बैगन का चोखा बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ परोस सकते हैं। आइए जानते हैं चार लोगों के लिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।

    By Vrinda SrivastavaEdited By: Updated: Fri, 06 Dec 2024 05:17 PM (IST)
    Hero Image
    बच्‍चों को नहीं पसंद है बैंगन तो इस रेस‍िपी से बनाएं इसका चोखा, खाने में आ जाएगा मजा

    कितने लोगों के लिए : 4

    सामग्री :

    • टमाटर- 2
    • ताजा और बड़ा बैंगन- 2
    • हरी मिर्च- स्‍वादानुसार बारीक कटी हुई
    • प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
    • लहसुन- 4-5 कलियां
    • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
    • सरसों तेल- 1 tsp
    • नमक- स्वादानुसार
    • नींबू का रस- 1 tsp

    विधि :

    • बैंगन का चोखा बनाने के ल‍िए सबसे पहले बैंगन और टमाटर को धो कर भून लें।
    • भुने हुए बैंगन और टमाटर का छिलका उतारकर गूदे को एक बर्तन में निकाल लें।
    • इन्‍हें अच्छे से मैश कर लें।
    • अब कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डालें।
    • सरसों का तेल, नमक और नींबू का रस डालकर अच्‍छे से म‍िक्‍स कर लें।
    • इसमें एक चम्‍मच सरसों का तेल म‍िलाएं।
    • बैंगन का चोखा तैयार है। इसे गरमागरम रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें