Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Easter 2024: ईस्टर के मौके पर बच्चों के लिए बनाएं स्नोबॉल कुकीज, जानिए इसकी आसान रेसिपी

    By Nikhil PawarEdited By:
    Updated: Sun, 31 Mar 2024 01:18 PM (IST)

    दुनियाभर में ईसाई समुदाय के लोग ईस्टर का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग चर्च में एकजुट होकर प्रार्थना तो करते ही हैं, साथ ही घरों में भी तरह-तरह के स्पेशल पकवान बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो बच्चों को बेहद पसंद आएगी। ये हैं स्नोबॉल कुकीज, जो मुंह में रखते ही घुल जाती हैं। इन्हें बनाने के लिए न तो आपको कोई लंबे-चौड़े सामान की लिस्ट चाहिए, और न ही ज्यादा समय। आइए अब बिना देर किए जान लीजिए इन्हें बनाने की सबसे आसान विधि।

    Hero Image
    Easter 2024: ईस्टर के मौके पर बच्चों के लिए बनाएं स्नोबॉल कुकीज, जानिए इसकी आसान रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • मैदा - 1 कप
    • बटर - 1/2 कप
    • पिसी चीनी - 1/4 कप
    • कॉर्न फ्लोर - 1 चम्मच
    • बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
    • नमक - 1/4 छोटा चम्मच

    विधि :

    • स्नोबॉल कुकीज बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा बाउल लेना है।
    • इसमें बटर लें, और अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें चीनी भी मिक्स कर दें।
    • जब इसकी कंसिस्टेंसी क्रीमी हो जाए, तो इसमें मैदा भी मिला दें।
    • इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें कॉर्न फ्लोर, बेकिंग सोडा और नमक एड करें।
    • अच्छे से फेंटने के बाद इसे करीब आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
    • अब बेकिंग ट्रे को अच्छे से ग्रीस कर लें और मिश्रण को छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में काटकर ट्रे पर रख दें।
    • इसके बाद इन्हें ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट के लिए बेक करें।
    • इन्हें बाहर निकालकर ठंडा होने दें और इसके बाद इसके ऊपर शुगर पाउडर डालें। बस तैयार हैं मुंह में घुल जाने वाली टेस्टी स्नोबॉल कुकीज।
    Picture Courtesy: Instagram

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें