यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चे नहीं खाते लौकी तो एक बार ट्राई कर लें ये रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी
अगर आप हल्का लेकिन टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो दही लौकी एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।यह पचाने में आसान, ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 1 मध्यम आकार की लौकी (छीलकर और कद्दूकस की हुई)
- 1 कप ताजा दही (फेंटा हुआ)
- 1/2 कप पानी (जरूरत के अनुसार)
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर (गार्निश के लिए)
विधि :
- सबसे पहले लौकी उबालें इसके कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का उबाल लें या भाप में पका लें जिससे वह सॉफ्ट हो जाए, और इसमें से एक्स्ट्रा पानी निकालकर अलग रख दें।
- अब तड़का तैयार करें इसके लिए एक पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो बारीक कटी हरी मिर्च डालें और हल्का भूनें।
- अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का भूनें। फिर उबली हुई लौकी डालें और 2-3 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
- अब फ्लेम धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालें। इसे लगातार चलाते रहें, जिससे दही फटे नहीं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर मीडियम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
- जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए, तो इसमें नमक डालें और अच्छे से मिला लें। गैस बंद करें और ऊपर से ताजा हरा धनिया व भुना हुआ जीरा पाउडर छिड़कें।
- दही लौकी को आप रोटी, पराठा, मिस्सी रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं। ये एक हल्की और टेस्टी डिश है जो गर्मियों में ठंडक देने वाला होती है और पेट के लिए बेहद फायदेमंद भी है ये।
