Custard Apple Milk Shake: घर पर बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी शेक, जानें आसान रेसिपी
आज कल बच्चों को हेल्दी खाने से ज्यादा जंक पसंद होता है। बच्चों की ये आदत पेरेंट्स के लिए बहुत परेशानी बन जाती है। अगर आप अपने बच्चे को कुछ अलग तरह से फल देना चाहती हैं, तो मिल्क शेक एक अच्छा ऑप्शन है। सीताफल को शरीफा और कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। आप बच्चे को घर पर एप्पल कस्टर्ड की स्मूदी या शेक बनाकर दें।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
सामग्री
1 कप कस्टर्ड एप्पल (सीताफल) का गूदा (बीज पहले ही हटा दें)2 कप दूध
1 स्कूप वेनिला आइसक्रीम (वैकल्पिक)
बर्फ के टुकड़े
कुछ ड्राई फ्रूट्स
विधि :
बनाने की विधि
- कस्टर्ड एप्पल (सीताफल) को पहले अच्छी तरह धो लें। इन्हें काटने से पहले छलनी में सूखने के लिए छोड़ दें।
- कस्टर्ड एप्पल के बीज निकालकर उसका गूदा निकाल लें। इस रेसिपी के लिए आपको 1 कप कस्टर्ड एप्पल के गूदे की जरूरत होगी।
- आप इस गूदे को ब्लेंडर में डालें। इसमें आधा कप उबला हुआ दूध मिलाएं और ब्लेंड करके एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट में बाकी का दूध, ड्राई फ्रूट्स, आप चाहें तो 1 स्कूप वेनिला आइसक्रीम और बर्फ भी मिला सकती हैं। इसे कुछ सेकंड के लिए ब्लेंड करें।
- लीजिए तैयार है हमारा कस्टर्ड एप्पल मिल्क शेक।
- फटाफट इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर बच्चों को दें।
कस्टर्ड एप्पल शेक के फायदे
- कस्टर्ड एप्पल शेक एक ऐसी रेसिपी है, जो फटाफट तैयार हो जाती है। आप घर पर ही अपने बच्चों को इसे बनाकर दे सकती हैं, जो काफी हेल्दी है।
- कस्टर्ड एप्पल कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है, जो आपके बच्चे की हड्डियों और दांतों के विकास में मदद करता है।
- इसमें मौजूद फास्फोरस की पर्याप्त मात्रा बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होती है और साथ ही यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- इस फल के एंटीबैक्टिरिया गुण बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, और उन्हें संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।