Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्रिसमस पर घर में ही बनाएं चॉकलेट ब्राउनी केक, बच्चों से लेकर बड़े तक करेंगे पसंद

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 03:40 PM (IST)

    हर कोई इन दिनों क्रिसमस की तैयारियों में व्यस्त है। अगर आप इस क्रिसमस घर पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट ब्राउनी केक एक बढ़िया विकल्प होगा। इसका स्वाद जितना स्वादिष्ट है, इसे बनाना उतना ही आसान है।

    Hero Image
    क्रिसमस पर घर में ही बनाएं चॉकलेट ब्राउनी केक, बच्चों से लेकर बड़े तक करेंगे पसंद

    कितने लोगों के लिए : 3

    सामग्री :

    • एक कप मैदा
    • छह चम्मच कोको पाउडर
    • आधा कप मक्खन (पिघला हुआ)
    • आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
    • ¼ चम्मच नमक
    • दो अंडे
    • 200 ग्राम कैस्टर शूगर
    • दो चम्मच वनीला एसेंस
    • आधा कप दूध
    • 8-10 अखरोट

    विधि :

    • सबसे पहले एक बर्तन में छलनी की मदद से कोको पाउडर को छान लें।
    • अब इसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    • इसके बाद दूसरे बर्तन में मैदा छानकर इसमें इसमें थोड़ा सा बेकिंग पाउडर और नमक मिलाएं।
    • अब एक और बाउल में अंडे, कैस्टर शुगर और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    • इसके बाद चॉकलेट के तैयार मिश्रण और मैदे को इसमें डालकर एक साथ मिक्स करें।
    • पूरी सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर इसमें कटे हुए अखरोट और दूध डालकर मिलाएं।
    • अब एक केक के सांचे या किसी कांच की बाउल में मक्खन लगाएं और इस पर थोड़ा सा मैदा छिड़क दें।
    • इसके बाद तैयार किए गए केक के मिश्रण को इस सांचे में डालें और ऊपर से भी कुछ अखरोट के टुकड़े डालें।
    • अब माइक्रोवेव में बाउल को 180 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर 25-30 मिनट के लिए बेक करें।
    • पकने के बाद अंत में केक के छोटे-छोटे टुकड़े करें और ऊपर शक्कर से गार्निश कर सर्व करें।
    Picture Courtesy: Freepik

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें