घर पर डिनर डेट की है प्लानिंग, तो पार्टनर के लिए तैयार करें ये टेस्टी एंड वैरी हेल्दी सलाद
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ घर पर ही डेट का प्लान है और उनके लिए खुद से कुछ बनाने की सोच रहे हैं, तो बैरीज सलाद का आइडिया रहेगा बेस्ट। नोट कर लें इसकी रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
750 ग्राम मिक्स्ड बेरीज़ (स्ट्रॉबेरी, रस्पबेरीज़, रेड करंट, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी), 1 वनीला पॉड, 1 टेबलस्पून शक्कर, 1 चुटकी जायफल, फ्रेशली क्रश्ड, ½ से 1 टेबलस्पून पिंक पेपर, 50 ग्राम वॉलनट, ½ मुट्ठी फ्रेश पुदीना
विधि :
- बेरीज़ को धोकर साफ़ कर लें। स्ट्रॉबेरीज़ को दो टुकड़ों में काट लें।
- वनीला पॉड को भी बीच से काटकर उसका पल्प खुरच कर निकाल लें। पल्प को चीनी, जायफल और पिंक पेपर के साथ अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इस फ़्लेवर्ड शक्कर को बेरीज़ में मिलाएं।
- वॉलनट को हल्का भून लें। प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- पुदीने की पत्तियों को धो लें।
- अब बेरीज़ में वॉलनट और पुदीना डालें और मिक्स कर सर्व करें।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।