घर पर बनाएं बंगाली स्टाइल में मसूर दाल, जानें बनाने की विधि
बंगाली स्टाइल में मसूर दाल का स्वाद लेना चाहते हैं, तो इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानें इसकी आसान विधि।

कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 कप मसूर दाल, एक चम्मच हल्दी, 1 चम्मच स्पून सरसों का तेल, साबुत लाल मिर्च, लहसुन, स्वादानुसार नमक
विधि :
-सबसे पहले दाल को 5-6 घंटों के लिए भिगो दीजिए।
- अब प्रेशर कुकर गर्म करें, इसमें तेल डालें।
- फिर लाल मिर्च और लहसुन का तड़का लगाएं।
- भीगी हुई मसूर दाल और हल्दी डालें, थोड़ी देर के लिए भून लें।
- अब इसमें पानी और नमक मिलाएं।
- प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
- 2-3 सीटी लगाएं, तैयार है मसूर की दाल।
- इस चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।