बारिश में अदरक की चाय के साथ लें गरमा-गरम 'अरबी की चकरी' का मजा
अरबी के पत्ते से आप कई तरह की डिशेज तैयार कर सकते हैं और बारिश के मौसम में तो इन्हें खाने का मजा ही अलग होता है। आइए जानते हैं अरबी की चकरी की रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
6 अरबी के बड़े पत्ते या 12 छोटे पत्ते
बैटर के लिए
1 कप बेसन, 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच इमली का गूदा, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1-1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च व धनिया पाउडर, 10-12 लहसुन की कलियां, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, तेल
तड़के के लिए
1/4-1/4 छोटा चम्मच जीरा, राई और तिल
विधि :
- अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाएं।
- बेसन में यह पेस्ट मिलाएं।
- सभी पाउडर व इमली मिलाएं।
- पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- अरबी के पत्ते को उलटा करें। तैयार पेस्ट लगाएं और पत्ते को रोल कर लें।
- सभी रोल को स्टीम करें। इन्हें काट लें।
- तेल में जीरे, राई और तिल का तड़का लगाएं।
- गरमा-गरम चाय के साथ सर्व करें।
Pic credit- archanaskitchen/Pinterest
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।