Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोज़ के खाने से बच्चा हो गया है बोर तो, आज ही ट्राई करें ये हेल्दी सेब की खीर

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 03:28 PM (IST)

    6 महीने के बाद मां के मन में कई सवाल रहते हैं कि मैं अपने बच्चे को सॉलिड फूड में क्या ऐसा दूं जो हेल्दी हो। सूजी या रवा शिशुओं को आसानी से पच जाती है, जिसे 6 से 7 महीने के बच्चों को दिया जा सकता है। आपको बस इसे देने का सही तरीका मालूम होना चाहिए।

    Hero Image
    रोज़ के खाने से बच्चा हो गया है बोर तो, आज ही ट्राई करें ये हेल्दी सेब की खीर

    कितने लोगों के लिए : 1

    सामग्री :

    आवश्यक सामग्री

    बारीक भुना हुआ रवा/सूजी - 1/5 छोटा चम्मच
    सेब - 1 बड़े सेब का 1/2 भाग
    घी - 1⁄4 छोटा चम्मच
    पानी - 1⁄4 कप
    मां का दूध/फार्मूला मिल्क/गाय का दूध - 1⁄2 कप

    विधि :

    बनाने का तरीका

    • सबसे पहले सेब को छिलके से छील लें। इसके बीज निकाल दें।
    • सेब को कद्दूकस कर लें या फिर अगर आप चाहें तो इसे ब्लेंड कर लें।
    • अब एक पैन में घी गर्म करें, इसमें सूजी को 3 मिनट तक भून लें और 1⁄4 कप पानी मिलाएं।
    • सूजी को अब हल्की आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं या जब तक ये पूरी तरह से पक न जाए। पकाते समय इसे लगातार चलाते रहें। ऐसा नहीं करने पर ये बर्तन में चिपककर जल सकती है।
    • जब यह पक जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब डालें। दोनों को अच्छी तरह से मलाएं। अब इसे 3 मिनट तक और पकाएं।
    • अब पकी हुई सूजी में 1⁄2 कप दूध डालें और आंच बंद कर दें। जैसा हम पहले बता चुके हैं कि आप इसमें गाय का दूध, मां का दूध या फॉर्मूला मिल्क मिला सकते हैं।
    • यदि आप मां का दूध या फार्मूला का उपयोग कर रहे हैं तो इसे और पकाने की आवश्यकता नहीं है। यदि गाय के दूध का उपयोग कर रहे हैं, तो खीर को 5 मिनट तक या गाढ़ा होने तक उबालें।
    • पक जाने पर आंच से उतार लें और ठंडा कर लें। खीर ठंडी होने पर गाढ़ी हो जाएगी है, इसलिए अपने हिसाब से आंच बंद कर दें।
    • लीजिए तैयार है आपके सेब और सूजी की हेल्दी खीर ठंडा होने पर इसे परोसें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें