एक ही तरह की गोभी खाकर हो गए हैं बोर, तो इस आसान रेसिपी से बनाकर देखें टेस्टी आलू-गोभी की सब्जी
Aloo Gobhi Sabji Recipe: सर्दियों के मौसम में आलू-गोभी का अलग ही मजा होता है। इसके लाजबाव स्वाद के शौकीन कई लोग होते हैं, लेकिन इस सीजन में अगर आप भी ...और पढ़ें

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
- फूलगोभी - 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा)
- आलू - 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा)
- तेल - 2 टेबलस्पून
- प्याज - 1/2 कप (कद्दुकस)
- टमाटर - 1/2 कप (कद्दुकस)
- अदरक - 1 टेबलस्पून (कद्दुकस)
- हरी मिर्च - 4 छोटी (कद्दुकस)
- हरा धनिया - 2 टेबलस्पून ( बारीक कटा)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
- हल्दी पाउडर - 1/2 टीस्पून
- गरम मसाला - 1/2 टीस्पून
- जीरा - 1 टीस्पून
- नमक - स्वादानुसार
विधि :
- सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और उसमें जीरे का तड़का दें।
- इसके बाद प्याज, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला दें।
- इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें और मीडियम फ्लेम पर पकाएं।
- सभी चीजें थोड़ी फ्राई हो जाएं तो इसमें कटा हुआ टमाटर डालें।
- ढककर धीमी आंच पर पकाएं, लेकिन बीच-बीच में चेक करते रहें।
- इसे सुनहरा भूरा होने तक पका लें। मसालेदार बनाने के लिए आप इसमें किचन किंग मसाला और चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
- तैयार है आपकी स्वादिष्ट आलू-गोभी, इसे गर्मागर्म परोसें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।