गर्मियों में ताजे-रसीले आमों से घर पर बनाएं आमरस, बस फोलो करें ये आसान विधि
गर्मियां आते ही बाजार में आम ही आम नजर आने लगते हैं। ऐसे में अगर आप एक ही तरीके से आम खाकर ऊब चुके हैं, तो इस घर पर टेस्टी और हेल्दी आमरस बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। आप इस आसान रेसिपी से इसे बना सकते हैं।

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- 4 आम
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच घी (प्रति सर्विंग)
- चीनी स्वादानुसार
विधि :
- आमरस बनाने के लिए सबसे पहले आमों को फ्रिज में रखकर कुछ घंटों के लिए ठंडा करें।
- आमरस बनाने के लिए ज्यादा पके झुर्रियों वाले आम सबसे अच्छे हैं।
- अब इस आम को छिलकों सहित हल्का-हल्का रगड़ें और फिर पल्प को बाहर निकाल लें।
- अब जरूरत के मुताबिक इसमें शक्कर, इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
- इसके बाद इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। इसे मिश्रण को गाढ़ा और पल्पी रहने दें।
- अब स्टील के कटोरे और एक ग्लास में आमरस को निकालें और फिर इसमें घी डालकर सर्व करें।
Picture Courtesy: Freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।