विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाना चाहते हैं कुछ चटपटा तो जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट आलू चीज टिक्की, यहां पढें रेसिपी

By Swati SharmaEdited By:
Published: Tue, 04 Mar 2025 12:22 PM (IST)

अगर आपको कुछ चटपटा, कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो आलू चीज़ टिक्की एक बेहतरीन ऑप्शन है।यह बाहर ...और पढ़ें

खाना चाहते हैं कुछ चटपटा तो जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट आलू चीज टिक्की, यहां पढें रेसिपी
खाना चाहते हैं कुछ चटपटा तो जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट आलू चीज टिक्की, यहां पढें रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

टिक्की के लिए

  • आलू (उबले और मैश किए हुए) – 3 मध्यम
  • ब्रेड क्रम्ब्स – ½ कप
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) – 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1-2
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – ¼ छोटा चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
  • नमक – स्वादानुसार
फिलिंग के लिए

  • मोजेरेला चीज (कद्दूकस किया हुआ) – ½ कप
  • चिली फ्लेक्स – ¼ छोटा चम्मच
कोटिंग के लिए

  • कॉर्नफ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
  • पानी – 2 बड़े चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स – ½ कप
  • तेल – तलने के लिए

विधि :

  • सबसे पहले उबले और मैश किए हुए आलू में ब्रेड क्रम्ब्स, हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और नमक डालें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छी तरह मिलाएं जिससे टिक्की का मिक्सचर बाइंड हो जाए।
  • अब तैयार मिक्सचर से छोटे-छोटे हिस्से लें और हथेली पर गोल कर फैला लें। बीच में एक चम्मच मोजेरेला चीज रखें और हल्के हाथों से चारों तरफ से बंद करके टिक्की का शेप दें। अब इसे अच्छी तरह सील करें जिससे तलते समय चीज बाहर न निकले।
  • अब एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर और पानी मिलाकर पतला घोल बनाएं। टिक्कियों को इस घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें।इससे टिक्की ज्यादा क्रिस्पी और देखने में अट्रैक्टिव बनेगी।
  • अब एक पैन में तेल गरम करें और टिक्कियों को धीमी से मीडियम फ्लेम पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें।हेल्दी ऑप्शन के लिए इन्हें शैलो फ्राई करें या एयर फ्रायर में 180°C पर 10-12 मिनट तक बेक करें।
  • गरम-गरम आलू चीज टिक्की को हरी चटनी, टमैटो सॉस या गार्लिक मेयोनीज डिप के साथ सर्व करें। इसका कुरकुरापन और अंदर से चीज़ी टेक्सचर आपको जरूर पसंद आएगा।अगर आप स्पाइसी ट्विस्ट चाहते हैं, तो टिक्की के मिक्सचर में थोड़ा चाट मसाला और चिली फ्लेक्स डाल सकते हैं।
  • अगली बार जब कुछ चटपटा खाने का मन करे, यह आसान और टेस्टी रेसिपी जरूर ट्राई करें!
(Picture Courtesy: Freepik)