विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में हादसा: उफनती सीता नदी में बहे 4 दोस्त; रेस्क्यू टीम ने 3 को जिंदा बचाया, 1 का मिला शव

Published: Mon, 06 Jul 2026 09:30 PM (GMT+05:30)

ओडिशा के क्योंझर जिले में सीता नदी में नहाने गए चार युवक तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और ...और पढ़ें

सीता नदी में डूब रहे युव‍क को बचाने का प्रयास करता व्‍यक्‍त‍ि।

सीता नदी में डूब रहे युव‍क को बचाने का प्रयास करता व्‍यक्‍त‍ि।

HighLights

  1. अग्निशमन विभाग ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

  2. एक युवक टिकिल नायक की डूबने से दुखद मौत।

संसू, जैंतगढ़। ओडिशा के क्योंझर जिले के घटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपोशी के समीप सोमवार को भारी बारिश के कारण सीता नदी के तेज बहाव में चार युवक बह गए। 
 
स्थानीय लोगों की तत्परता और अग्निशमन विभाग की ओर से तत्काल शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण तीन युवकों को तो सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
 

तेज धारा में बहने लगे चारों दोस्त 

नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और पानी की रफ्तार बेहद तेज थी, इसके बावजूद चारों युवक नदी में नहाने के लिए उतर गए। कुछ ही मिनटों में वे पानी की तेज धारा की चपेट में आ गए और बहने लगे। 
 
उन्हें बहता देख किनारे पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और बिना वक्त गंवाए तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को इस घटना की सूचना दी।
 

डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन: 

  •     3 युवकों की बची जान: सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। भारी मशक्कत के बाद टीम ने तीन युवकों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
  •     1.5 घंटे बाद मिला शव: हालांकि, 26 वर्षीय टिकिल नायक पानी के तेज बहाव में लापता हो गया था। रेस्क्यू टीम ने नदी में करीब डेढ़ घंटे तक सघन खोज अभियान चलाया, जिसके बाद टिकिल का शव बरामद हुआ।

 
परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना पर पहुंची घटगांव थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए क्योंझर जिला अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- आदित्यपुर में स्कूल के बहाने आसंगी चेक डैम नहाने गए दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद, दूसरा लापता 

यह भी पढ़ें- एक अफसर छुट्टी पर तो दूसरा लापता, गाजियाबाद में स्टेडियम का गेट न खुलने से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस रुकी

यह भी पढ़ें- बदायूं में गंगा में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- गोरखपुर राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों में एक का शव बरामद, तीन की चल रही तलाश