बदायूं में गंगा में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश में जुटी पुलिस
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने ...और पढ़ें

HighLights
बदायूं में गंगा नदी में तीन बच्चे डूबे।
एक बच्चे अखिलेश का शव बरामद किया गया।
केशव और गुड्डे की तलाश अभी जारी है।
जागरण संवाददाता, बदायूं। जिले के उसहैत थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
थाना क्षेत्र के गांव खजूरा नगला पुख्ता के पास गंगा किनारे बसे परिवारों के तीन बच्चे नौ वर्षीय केशव, दस वर्षीय गुड्डे और 11 वर्षीय अखिलेश गंगा में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि इन दिनों गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नहाते समय तीनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
ग्रामीणों ने मचाया शोर
बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर यूपी-112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अखिलेश का शव बरामद कर लिया गया, जबकि केशव और गुड्डे की तलाश अब तक जारी है। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
