विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों में एक का शव बरामद, तीन की चल रही तलाश

Published: Fri, 03 Apr 2026 07:31 AM (IST)

गोरखपुर की राप्ती नदी में नहाते समय डूबे चार किशोरों में से एक, विवेक निषाद का शव गुरुवार को बरामद ...और पढ़ें

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की चार टीमें चला रहीं सर्च अभियान, स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल

एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की चार टीमें चला रहीं सर्च अभियान, स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल

HighLights

  1. राप्ती नदी में डूबे चार किशोरों में एक का शव मिला।

  2. विवेक निषाद का शव घटना स्थल से 100 मीटर दूर मिला।

  3. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमें तीन अन्य किशोरों की तलाश में जुटीं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राप्ती नदी में नहाते समय डूबे चार किशोरों में मालवीय नगर निवासी विवेक निषाद का शव गुरुवार को बरामद हो गया। सर्च अभियान चला रही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर उसका शव बरामद किया। अन्य तीन किशोरों की तलाश चल रही है।

देर शाम तक टीम को उनका सुराग नहीं मिला। उधर, घटना के बाद से ही चारों किशाेर के स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। बुधवार को कैंट थाना क्षेत्र के रानीडीहा शिवमंदिर टोला निवासी 15 वर्षीय अमन उर्फ बीरू राजभर, मालवीय नगर निवासी 15 वर्षीय विवेक निषाद, जंगल सिकरी निवासी 15 वर्षीय गगन पासवान और रानीडीहा निवासी 13 वर्षीय अनिकेत यादव साइकिल से अपने साथी राजकरन उर्फ टाइमपास के साथ खोराबार थाना के मिर्जापुर घाट पहुंचे थे।

साइकिल, कपड़ा और चप्पल उतारकर पांचों पीपा पुल से राप्ती नदी में नहाने के कूदे। इसी दौरान पांचों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसमें से राजकरन किसी तरह से बाहर निकल आया और भय से घर भाग गया। वहीं अन्य चारों नदी में डूब गए।

राजकरन को भागता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और ग्राम प्रधान को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर चारों किशोरों की साइकिल और उनके चप्पल बरामद किए। उधर, अपने बच्चों को ढूढते हुए स्वजन भी मौके पर पहुंचकर साइकिल, कपड़ा और चप्पल से अपने-अपने बच्चे के रूप में पहचान की।

यह भी पढ़ें- राजधानी सहित इन तीन ब्रांड के घी की ब्रि‍क‍ी पर रोक, बेचने वालों पर होगी सख्‍त कार्रवाई

इसी बीच किसी ने साथ गए राजकरन के घर पहुंचने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उसके घर पहुंचकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने पुष्टि की कि उसके साथी नदी में डूब गए है।

पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की चार टीमों को सर्च अभियान में लगाया। देर रात तक चले अभियान के बाद टीम लौट गई। गुरुवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया। कुछ देर बाद विवेक निषाद का शव घटना स्थल से 100 मीटर दूर बरामद हुआ। थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने बताया कि मिर्जापुर घाट से चंदा घाट तक सर्च अभियान चलाकर किशोरों की तलाश चल रही है। अभी तक एक किशोर का शव बरामद हुआ है।

विवेक का शव मिलते ही मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
राप्ती नदी में डूबे विवेक निषाद का शव बरामद होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मां का रो-रोकर बुरा हाल था और वह बार-बार बेटे का नाम लेकर बेहोश हो जा रही थी। पिता सतीश, जो पेशे से आटो चालक हैं, बेटे का शव देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। विवेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई सुंदर और समीर अभी इस सदमे को समझ भी नहीं पा रहे हैं। रोते हुए पिता ने बताया कि उनका बेटा छठवी में पढ़ता था। घर की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाता था। उधर, अन्य तीन लापता किशोरों के घरों में भी मातम पसरा है। स्वजन नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे हैं, इस उम्मीद में कि उनके बच्चे सकुशल लौट आएं। उधर, गांव में भी सन्नाटा और हर आंख नम है।