विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में IED ब्‍लास्‍ट, हेलीकॉप्टर से खेल गांव लाया गया घायल जवान

By Arijita SenEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 23 Nov 2023 12:28 PM (IST)

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल ...और पढ़ें

पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में IED ब्‍लास्‍ट, हेलीकॉप्टर से खेल गांव लाया गया घायल जवान।
पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में IED ब्‍लास्‍ट, हेलीकॉप्टर से खेल गांव लाया गया घायल जवान।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है। घटना के बाद घायल जवान को एयरलिफ्ट करके रांची भेजा गया। ज़ख्मी जवान का नाम हाफिजुल रहमान बताया जा रहा है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान IED की चपेट में आया जवान

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ जारी पुलिस के सर्च आपरेशन के दौरान यह घटना गुरुवार सुबह हुई।

सुबह में सर्च अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना अंतर्गत हेसाबांध गांव के समीप नक्सलियों द्वारा लगाया गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 174 बटालियन का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल जवान को एयरलिफ्ट करके बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

नक्‍सलियों के निशाने पर हैं सुरक्षा बलों के जवान

इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एक जवान घायल है, बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया है।

पिछले एक माह में नक्सलियों के द्वारा लगातार सुरक्षा बलों को लक्ष्य आईईडी विस्फोट किया जा रहा है। जिसके कारण दो जवानों की मौत हो चुकी है वही 5 से 6 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बता दें कि इससे पहले बीते 17 नवंबर को गोइलकेरा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में शामिल सीआरपीएफ के सेकंड इन कमांडेंट समेत तीन जवान आइईडी की चपेट में आकर घायल हो गये थे।

इनमें से गुमला का रहने वाला एक जवान शहीद भी हो गया था जबकि अन्य एक जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया था। सेकंड इन कमांडेंट आंशिक़ रूप से ज़ख़्मी हुए थे। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया था।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: जमशेदपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, चार करोड़ 48 लाख की लागत से बनेंगे तीन पब्लिक हेल्थ यूनिट

यह भी पढ़ें: चोरों ने कुरकुरे की फैक्ट्री को बनाया अपना निशाना, 20 लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ; पुलिस कर रही है छापामारी