गुवा सेल खदान में हादसा! कन्वेयर बेल्ट में हाथ फंसने से कर्मचारी घायल, राउरकेला रेफर
चाईबासा के गुवा सेल खदान में कन्वेयर बेल्ट की सफाई करते समय एक ठेका कर्मी अरुण पूर्ति का हाथ फंस गया। गंभीर रूप से घायल अरुण को गुवा सेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राउरकेला रेफर कर दिया गया है। घटना सुबह करीब आठ बजे हुई जिसके बाद खदान क्षेत्र में दहशत फैल गई।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। गुवा सेल खदान में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खदान में कार्यरत ठेका कर्मी अरुण पूर्ति कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहा था, तभी अचानक उसका बायां हाथ बेल्ट में फंस गया।
घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु राउरकेला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना से पूरे खदान क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे सक्रिय हो गए। उन्होंने फोन पर अस्पताल प्रबंधन से बात कर यूनियन पदाधिकारी को अस्पताल भेजा और घायल कर्मी के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
यह भी पढ़ें- Hazaribagh Encounter: हजारीबाग के जंगल में मुठभेड़, ₹1 करोड़ के इनामी के साथ दो नक्सली ढेर
यह भी पढ़ें- Jamtara News: साइबर क्रिमिनल को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, क्या है पूरा मामला?
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।