Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Crime: झारखंड 13 साल की मासूम से गैंगरेप में नया खुलासा, 5 आरोपियों ने की थी हैवानियत

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 07:14 PM (IST)

    पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक ने आत्मसमर्पण किया है। इस घटना में कुल पांच लोग शामिल थे। पीड़िता का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज कराया गया और अब वह घर पर है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म को पांच लोगों ने मिलकर दिया था अंजाम, तीन सलाखों के पीछे।

    संवाद सूत्र, कुमारडुंगी। पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में चार नहीं पांच लोग शामिल थे। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है।

    पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, एक आरोपित ने न्यायालय में समर्पण किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आंगरडीहा गांव निवासी 22 वर्षीय राजेन्द्र गोप उर्फ राज एवं मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़बिल गांव निवासी 20 वर्षीय ब्रजमोहन बिरुवा उर्फ सोदा शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनकी हुई गिरफ्तारी

    राजेन्द्र गोप उर्फ राज को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसी के द्वारा पांचवें आरोपित ब्रजमोहन बिरुवा की पहचान की गई। उसे बुधवार की रात को गांव में छापामारी कर घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, एक आरोपित आंगरडीहा गांव निवासी डुर्सु सिंकु ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

    स्थानीय थाना प्रभारी विनोद पासवान ने बताया कि मझगांव थाना क्षेत्र के बेनीसागर से मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है।

    तीन पहुंचे सलाखों के पीछे

    • दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक ने कोर्ट में किया सरेंडर
    • दो अन्य आरोपितों की खोज में छापामारी कर रही है पुलिस

    दर्द से तड़प रही थी पीड़िता

    इधर, परिजनों ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के कारण बच्ची का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। पूरे शरीर में भयंकर दर्द था। अस्पताल में जांच के बाद हुए उपचार से आराम मिल गया है। वर्तमान में वह घर पर ही है।

    घटना के बाद से काफी सहमी हुई है। बाहर निकलने से डर रही है। सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो आरोपित मुकेश सिंकू एवं लक्ष्मण पुरती अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Crime: कुमारडुंगी में सामूहिक दुष्कर्म, चार दरिंदों ने 13 साल की बच्ची से पूरी रात की हैवानियत