यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Crime: कुमारडुंगी में सामूहिक दुष्कर्म, चार दरिंदों ने 13 साल की बच्ची से पूरी रात की हैवानियत
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार दरिंदों ने एक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुमारडुंगी। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार दरिंदों ने एक 13 साल की नाबालिग बच्ची का पीछा किया और पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने पीड़िता के सारे कपड़े फाड़ दिए।
आरोप है कि अपराधी वारदात को अंजाम देने के लिए बार-बार जगह भी बदलते रहे और घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की पीड़िता को धमकी भी दी।
वारदात के अगले दिन आरोपियों ने बाजार में दुकानें खुलने पर पीड़िता को नए कपड़े लाकर दिए और एक बस में बैठाकर चले गए।
पीड़िता के पास था पिता का फोन
यह घटना सोमवार रात की है। वारदात कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के अंगरडीहा चौक पर हुई। घटना के दौरान मासूम पीड़िता चिल्लाई, परंतु उसे किसी से मदद नहीं मिली।
दरिंदों ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप करा दिया। इसी बीच, जब बच्ची के पिता ने घर पर कॉल किया, तो फोन पीड़िता के पास था।
वहशियों के चंगुल से बचकर उसने किसी तरह कॉल रिसीव की और अपने पिता से बचाने की गुहार लगाई। इसी बीच वहशियों ने फोन छीन लिया और उसे बंद कर दिया। लड़की के फोन से 'मदद' की आवाज सुनते ही पिता ने तुरंत दूसरे नंबर से घर पर संपर्क किया।
परिजन ने शुरू की खोजबीन
पता चला कि लड़की घर पर नहीं है। इसके बाद परिजन ने लड़की की खोजबीन शुरू की। पूरी रात खोजबीन के बाद मंगलवार सुबह पीड़िता की मां कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एक गांव के लिए रवाना हुई। इस दौरान लड़की सुबह की बस से एक चौक पर उतर गई।
लड़की को उक्त चौक पर खड़ी देख उसकी मां उसके पास पहुंच गई। वहां लड़की ने अपनी मां को पूरी वारदात के बारे में बताया। इसके बाद नजदीकी पुलिस थाने जाकर पीड़िता और उसकी मां ने अपनी आपबीती सुनाई।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
उधर, पीड़िता से शिकायत मिलने के बाद कुमारडुंगी थाना प्रभारी विनोद पासवान और मंझारी थाना प्रभारी दिलीप मांझी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटनास्थल से फटे कपड़े बरामद किए गए। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने पास के एक गांव के दो आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही है।
कुछ दिन पहले हुई थी दोस्ती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दोनों आरोपियों से दोस्ती हुई थी। सोमवार को एक आरोपी ने पीड़िता को यह कहकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया कि वह उसे उसकी मौसी के घर तक छोड़ देगा।
पीड़िता ने आगे बताया कि वह बाइक पर बैठ गई। परंतु आरोपी ने उसे मौसी के घर ना ले जाकर दूसरी दिशा में बाइक ले गया। कुछ दूर जाकर उसने लड़की को बहला-फुसलाकर नाश्ता कराया।
पीड़िता ने यह भी बताया कि वह दरिंदों से बचने के लिए इधर-उधर भाग रही थी। लेकिन दरिंदों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया।
ऐसा करते हुए उन्होंने उसके सारे कपड़े फाड़ दिए। और रात में दुष्कर्म किया। जानकारी मिली है कि पीड़िता कक्षा आठवीं की छात्रा है।
