Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: चक्रधरपुर में झड़प के बाद जमकर चली गोली, इलाके में सनसनी; बदमाशों की स्कूटी जब्त

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 10:37 PM (IST)

    चक्रधरपुर में दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना विधायक सुखराम उरांव के घर से केवल 500 मीटर की दूरी पर हुई। दो युवकों के बीच बकझक और ...और पढ़ें

    Hero Image
    चक्रधरपुर में झड़प के बाद चली गोली

    जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर -टोकलो मार्ग के श्यामरायडीह चौक में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली चल गई। घटनास्थल चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के आवास से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस घटनाक्रम के बाद अफरा तफरी मंच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे स्कूटी में सवार होकर दो युवक श्यामरायडीह चौक पहुंचे और वहां स्थित एक युवक से बकझक हुआ। इस दौरान युवकों में हाथापाई हुई। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकाला और हवाई फायरिंग कर दी, जिसके बाद वहां अफरा तफरी मंच गई।

    युवक सिमिदिरी जाने वाले रास्ते की ओर भागे। वहीं सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस थाना प्रभारी राजीव रंजन ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहां पड़े हुए खोखा, स्कूटी और बाईक को जब्त कर लिया। लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने और किसके ऊपर चलाई है। 

    गोली का खोखा, एक स्कूटी और बाइक जब्त 

    घटना स्थल पर सड़क पर एक गोली का खोखा, सड़क किनारे एक स्कूटी और एक बाइक सहित सड़क पर चप्पल बिखरा पड़ा मिला, वहीं मौके पर चक्रधरपुर एसडीपीओ नलिन कुमार मरांडी भी पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद लौट गए।

    हालांकि, शाम तक पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने कहा जांच पड़ताल चल रही है। अब तक इस मामले पर कोई अपडेट नहीं है।

    गौरतलब है कि श्यामरायडीह मोड़ काफी व्यस्त सड़क है, जहां लोगों का आना जाना बना रहता है। आसपास कुछ दुकानें भी हैं। लेकिन कोई भी यह नहीं बता पा रहा है कि गोली किसने और किस पर चलाई है। खास बात यह भी है कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर विधायक सुखराम उरांव का आवास है। 

    प्रशासन का सीसीटीवी खराब, क्राइम उफान पर 

    पुलिस प्रशासन की ओर से क्राइम कंट्रोल करने के लिए चक्रधरपुर शहर घूसने वाले सड़क मार्ग पर निगरानी को सीसीटीवी लगाए गए हैं। जहां घटना घटी है, वहां भी तीन सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन फिलहाल खराब है।

    जब पुलिस का तकनीकी तंत्र ही फेल होगा, तो क्राइम कैसे रुकेगा? जब सीसीटीवी की जरुरत पड़ती है, तब खराब मिलते हैं। जबकि शहर में सीसीटीवी लग कर करीबन डेढ़ साल हो चुके हैं। मेंटेनेंस के अभाव में खराब हो चुके हैं।

    दिन दहाड़े शहर से सटे श्यामरायडीह चौक में गोली चल जा रही है और सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है। ऐसा तकनीकी व्यवस्था लगाने को कोई मतलब नहीं बनता है। इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें-

    वोटिंग से एक दिन पहले CM हेमंत के खिलाफ मैदान में उतरे BJP प्रत्याशी की बढ़ी सुरक्षा, अब CRPF ने संभाला मोर्चा

    Jharkhand News: गढ़वा में थाना प्रभारी समेत 2 पुलिस अधिकारियों को कोर्ट ने भेजा समन, 20 दिसंबर को हाजिर होने का आदेश