Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बुढ़ापे में हैवानियत...80 साल के बुजुर्ग ने बच्‍ची संग किया दुष्‍कर्म, कोर्ट ने सुनाई 22 साल कैद की सजा

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 01:20 PM (IST)

    Jharkhand News in Hindi 80 साल के बुजुर्ग को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 साल की सजा सुनाई गई है। मुफस्सिल थाना में बारीजोल गांव निवासी वृद ...और पढ़ें

    दुष्‍कर्म का आरोपी 80 साल उम्र का चोकरो तियू।

    संवाद सहयोगी, चाईबासा। 80 साल के बुजुर्ग को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 साल की सजा सुनाई गई है। मुफस्सिल थाना में बारीजोल गांव निवासी वृद्ध चोकरो तियू के खिलाफ 6 नवंबर, 2021 को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग बच्‍ची को बहला-फुसलाकर किया दुष्‍कर्म

    दर्ज मामला में कहा गया कि 2 नवंबर, 2021 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग बच्ची को बहला फुसला कर उसने दुष्कर्म किया गया था। अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस द्वारा अभियुक्त चोकरो तियू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था।

    साथ ही सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया। जिसके आधार पर उक्त कांड पर विचार करते हुए गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय ने अभियुक्त चोकरो तियू को 22 साल कठोर कारावास तथा दस हजार रुपये जुर्माना की सजा दी है।

    बीवी के जाने के गम में पति ने मौत को लगाया गले

    इसी दरमियान टोंटो के ग्राम चलगी के टोला लूकनाबासा से एक खबर सामने आई, जिसमें पत्नी की मौत से सदमे में आए 40 वर्षीय लक्ष्मण मुंडा ने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

    इस घटना की जानकारी घरवालों को सुबह में हुई। अंदर से दरवाजा बंद था। छप्‍पर हटाकर देखने पर लक्ष्मण मुंडा के फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की जानकारी हुई।

    दिमागी हालत हो गई थी खराब

    सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में अंदर से दरवाजे को खोला गया। मृतक लक्ष्मण मुंडा की पत्नी की मृत्यु दो माह पूर्व हो गई थी। इसके बाद से उसकी दिमागी हालत खराब हो गई थी।

    घटना की रात उसने ससुराल पहुंचकर कई लोगों से झगड़ा किया और कमरा बंद कर लिया। घरवालों ने समझा कि वह सो गया है। सुबह घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवारवालों को सौंप दिया।