Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाज नहीं आ रहे नक्‍सली! गोइलकेरा के जंगल में IED ब्‍लास्‍ट, 1 जवान जख्‍मी, सुरक्षाबलों को किया जा रहा टारगेट

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 03:58 PM (IST)

    टोंटो मुफस्सिल और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इससे बौखलाए नक्‍सली सुरक्षा बलों को टारगेट कर लगातार ...और पढ़ें

    Hero Image
    चाईबासा में 11 जनवरी से जारी नक्‍सल विरोधी अभियान

    जागरण संवाददाता, चाईबासा। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी अभियान में मंगलवार को फिर से गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीबुरू जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस आइईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को हेलीकाप्टर से रांची भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    11 जनवरी से जारी नक्‍सल विरोधी अभियान

    गौरतलब है कि 11 जनवरी से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, और 205 बटालियन के साथ झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 157 बटालियन 174 बटालियन, 193 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सात फरवरी को संचालित अभियान के दौरान दोपहर लगभग 12.30 बजे गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम हाथीबुरू जंगल के आस-पास सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से आईईडी विस्फोट किया गया, जिसकी चपेट में आने से 60 बटालियन के एहेड कांस्टेबल संजीव कुमार जख्मी हुए हैं।

    जख्‍मी जवान की हालत स्थिर

    पुलिस बल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रांची एवं सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर, झारखण्ड रांची के सहयोग से हेलीकाप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के पश्चात जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिये रांची ले जाया गया। उक्त जख्मी जवान की स्थिति स्थिर है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

    ये भी पढ़ें- नक्‍सलियों के निशाने पर सुरक्षा बलों के जवान: चाईबासा में IED की चपेट में आने से CRPF का सब इंस्पेक्टर घायल

    नक्‍सलियों के निशाने पर सुरक्षा बलों के जवान: चाईबासा में IED की चपेट में आने से CRPF का सब इंस्पेक्टर घायल