टाटानगर और बिहार जाने वाले यात्री ध्यान दें, 6 होली स्पेशल ट्रेन अब रद रहेंगी
दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 6 होली स्पेशल ट्रेनों की शेष सेवाओं को रद कर ...और पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 6 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 6 होली स्पेशल ट्रेनों की शेष सेवाओं को रद करने की घोषणा कर दी है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने होली त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं।
परंतु, अब इन होली स्पेशल ट्रेनों के शेष बचे एक-दो फेरे से पहले ही रेलवे ने इनका परिचालन बंद करने की घोषणा कर दी है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ये स्पेशल ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी
- 31 मार्च को ट्रेन नंबर 08183 टाटानगर - बक्सर होली स्पेशल।
- 25 मार्च और 01 अप्रैल को ट्रेन नंबर 08184 बक्सर - टाटानगर होली स्पेशल।
- 30 मार्च को ट्रेन नंबर ट्रेन नंबर 08181 टाटानगर - कटिहार होली स्पेशल।
- 31 मार्च को ट्रेन नंबर 08182 कटिहार - टाटानगर होली स्पेशल।
- 31 मार्च को ट्रेन नंबर 08109 सांतरागाछी - दरभंगा होली स्पेशल।
- 31 मार्च को ट्रेन नंबर 08110 दरभंगा - सांतरागाछी होली स्पेशल।
भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन सुबह 03:35 बजे पहुंचेगी
चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 18403/18404 भुवनेश्वर - धनबाद - भुवनेश्वर एक्सप्रेस के रेलवे के द्वारा पूर्व में जारी दो स्टेशनों के समय सारणी को दक्षिण पूर्व रेलवे ने संशोधित कर नई समय सारणी जारी कर दी है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में रेलवे से जारी ट्रेन नंबर 18403 भुवनेश्वर - धनबाद एक्सप्रेस के राउरकेला में आगमन और प्रस्थान का समय क्रमशः 03:45 बजे और 03:50 बजे था।
जिसे रेलवे ने अब संशोधित कर राउरकेला स्टेशन में आगमन और प्रस्थान का समय क्रमशः 03:35 बजे और 03:40 बजे रहेगा। साथ ही नुगांव से होकर जाने का समय क्रमशः 04:22 था जिसे अब संशोधित कर 04:12 कर दिया गया है।
जबकि ट्रेन नंबर 18404 धनबाद - भुवनेश्वर एक्सप्रेस के हटिया में आगमन और प्रस्थान का समय क्रमशः 20:00 बजे और 20:05 बजे था, जिसे अब संशोधित कर 20:10 बजे और 20:15 बजे कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- 31 मार्च तक बदले रूट पर चलेगी सासाराम-रांची एक्सप्रेस; राजधानी समेत कई ट्रेनें प्रभावित
यह भी पढ़ें- 60 हजार करोड़ की पीएम-सेतु योजना: बिहार के 153 ITI बनेंगे इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग हब, पटना समेत 5 शहरों से शुरुआत
यह भी पढ़ें- डीडीयू-सासाराम रेलखंड पर आज 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, सुरक्षा अलर्ट जारी
