विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

31 मार्च तक बदले रूट पर चलेगी सासाराम-रांची एक्सप्रेस; राजधानी समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Published: Tue, 24 Mar 2026 07:58 PM (IST)

रांची रेल मंडल में कोयल नदी पर पुल मरम्मत के कारण 31 मार्च तक कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। सासाराम-रांची एक्सप्रेस अब टोरी-बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवे-रांची होकर चलेगी।

बदले मार्ग पर होगा ट्रेन का परिचालन। फाइल

बदले मार्ग पर होगा ट्रेन का परिचालन। फाइल

जागरण संवाददाता, सासारम (रोहतास)। रांची रेल मंडल के रांची–लोहरदगा–टोरी रेलखंड पर नगजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 के मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सासाराम–रांची एक्सप्रेस 31 मार्च तक अपने निर्धारित मार्ग टोरी–लोहरदगा–रांची के बजाय परिवर्तित मार्ग टोरी–बरकाकाना–मेसरा–टाटीसिलवे–रांची होकर चलेगी।

इसी प्रकार रांची–सासाराम एक्सप्रेस भी 31 मार्च तक इसी बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नगजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच पुल मरम्मत कार्य को देखते हुए रांची–सासाराम एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

कई ट्रेनें चलेंगी बदले रास्‍ते से 

कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथि‍यों में बदले मार्ग से चलाया जाएगा। प्रभावित ट्रेनों में रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, चोपन–रांची एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं, जिन्हें 31 मार्च तक वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।

जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है उनमें 20408 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस, 20407 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12454 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस शामिल है।

इसके अलावा 12453 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 18632 चोपन – रांची एक्सप्रेस, 18631 रांची – चोपन एक्सप्रेस, 18636 सासाराम – रांची एक्सप्रेस, 18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस का भी मार्ग परिवर्तन किया गया है। वहीं 08612 अजमेर – सांतरागाछी एक्सप्रेस, 08611 सांतरागाछी – अजमेर एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी।