Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

रूपा तिर्की आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम सौंपा

By JagranEdited By: Updated: Fri, 07 May 2021 10:01 PM (IST)
Hero Image
भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

रूपा तिर्की आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम सौंपा मांग पत्र फोटो-2

संस,सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज के महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के संदिग्ध मौत मामले

के विरुद्ध खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय एवं जिले के सभी 14 मंडलों में महिला कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन दिया।धरना प्रदर्शन कोविड-19 गाइडलाइन के अंतर्गत किया गया।महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सावित्री देवी ने कहा की झारखंड में एक आदिवासी बहन की हत्या हो जाती है,पर दिन-रात जल,जंगल,जमीन एवं झारखंडियत एवं आदिवासियों की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संवेदना में एक शब्द नहीं कहे।वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलीशा टेटे ने कहा की रूपा देवी के परिजनों ने मुख्यमंत्री के एक करीबी व्यक्ति का नाम लिया है। फिर भी मुख्यमंत्री अभी तक चुप हैं। और सरकार के दबाव में हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा महिला मोर्चा यह मांग करती है कि रूपा तिर्की हत्याकांड की सीबीआई जांच हो। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ईमेल के द्वारा ज्ञापन भी दिया गया।ज्ञापन में रूपा तिर्की हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने, हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने एवं परिवार वालों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है।धरना प्रदर्शन में फुलसुंदरी देवी, जयंती देवी, कंचन सिंह, रागिनी राज, कमला कुमारी,रोनी कुमारी पिकी प्रसाद, नंदनी देवी उपस्थित थीं।