विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: सिमडेगा में जंगली हाथी का आतंक, दो महिलाओं को बुरी तरह कुचला; दर्दनाक मौत

By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 09 Dec 2023 04:09 PM (IST)

सिमडेगा में जंगली हाथी ने दो महिलाओं को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उन दोनों महिलाओं की मौके पर ही ...और पढ़ें

Jharkhand News: सिमडेगा में जंगली हाथी का आतंक, दो महिलाओं को बुरी तरह कुचला; दर्दनाक मौत
Jharkhand News: सिमडेगा में जंगली हाथी का आतंक, दो महिलाओं को बुरी तरह कुचला; दर्दनाक मौत

HighLights

  1. विभाग पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि दी- डीएफओ
  2. 'सिंगल हाथी खुद की सुरक्षा को लेकर अधिक आक्रामक होते हैं'

संवाद सूत्र, बानो (सिमडेगा)। सिमडेगा में जंगली हाथी ने दो महिलाओं को कुचल कर मार डाला। घटना बानो प्रखंड के डुमरिया पंचायत स्थित एकोदा गांव के शुक्रवार देर शाम की है।

मामले में वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि ओडिशा के डुमरमुंडा गांव के रास्ते डुमरिया जंगल में हाथियों के घुसने की सूचना मिली थी।

शाम लगभग सात बजे मरियम मुंडाईंन 55 साल और कमलावती देवी 45 साल दोनों बाजार से अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान रास्ते में ही हाथी ने उन्हें निशाना बनाया और बुरी तरह से कुचल कर मार डाला।

तत्काल दस हजार रुपये सहायता दिया गया

सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार, वन कर्मी व थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच जानकारी ली। जिप सदस्य बिरजो कंडुलना तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी ने दोनों मृतका के स्वजनों को दस-दस हजार रुपये दिए।

वहीं, अन्य सहायता राशि कागजी कार्रवाई के बाद जल्द से जल्द दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर प्रभारी वनपाल विवेक कुमार वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

अकेला हाथी होते हैं आक्रामक : डीएफओ

सिमडेगा डीएफओ अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि झुंड से बिछड़े सिंगल हाथी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। विभाग पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि दी है। साथ ही हाथी की गतिविधि पर भी नजर रख रही है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि सिंगल हाथी खुद की सुरक्षा को लेकर अधिक आक्रामक होते हैं, जिसके कारण इस तरह से हमला करते हैं।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: 'यहां के कर्मी लापरवाह... ' BDO, CO का पद पड़ा प्रभार के भरोसे, काम के लिए भटक रहे आम लोग

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले बड़ी गड़बड़ी आई सामने, 19 हजार वोटरों का फोटो एक जैसा; अब भेजा जा रहा नोटिस