'स्पेशल हॉलिडे और शॉपिंग...', झारखंड की युवती के धर्म परिवर्तन पर भड़के बाबूलाल मरांडी; CM सोरेन पर साधा निशाना
झारखंड की बेटी को पश्चिम बंगाल ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और उसका नाम बदलकर फिजा खातून रख दिया गया। इस घटना से ग्रामीणों में उबाल है और वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं इस मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।
जाटी,नीमडीह ( सरायकेला)। धर्मांतरण के विरोध में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित भाजपा के नेता एक ओर आंदोलन चलाने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर झारखंड की एक बेटी को पश्चिम बंगाल ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया गया। उससे चार बच्चों के मुस्लिम युवक तस्लीम आलम ने शादी रचा ली। मामले को लेकर ग्रामीणों में उबाल है।
गांव मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस कारण एक बार फिर से झीमड़ी में ग्रामीणों के बीच चिंगारी सुलग रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। यह मामला नीमडीह के झीमड़ी का है, जहां गुरुवार की रात से ही सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
रीता महतो का धर्म परिवर्तन
जानकारी के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के झीमड़ी की रहने वाली बेनूपदा महतो की 19 वर्षीय बेटी रीता महतो का धर्म परिवर्तन करा कर उसका नाम फिजा खातून रख दिया गया है।
18 मार्च 2025 को पश्चिम बंगाल के आसनसोल कोर्ट में एक एफिडेविट बनाया गया, जिसमें कहा गया है कि रीता महतो ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है और वह इस्लाम धर्म के अनुसार रह रही हैं।
इसके साथ ही पश्चिम बंगाल स्थित मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार एंड काजी के दफ्तर में मैरिज रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट भी हासिल करने में सफल हो गए। इसके तहत झीमड़ी निवासी मो. तस्लीम आलम के साथ झीमड़ी निवासी फिजा खातून उर्फ रीता महतो ने निकाह कर लिया।
पश्चिम बंगाल में निकाह
यह निकाह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के इल्लम बाजार स्थित इल्लम बाजार मुस्लिम मैरिज एंड डाइवोर्स रजिस्ट्रार ऑफिस में 19 मार्च को हुआ। यानी 18 मार्च को कोर्ट में धर्म परिवर्तन का एफिडेविट बनाने के दूसरे ही दिन मैरिज का रजिस्ट्रेशन करा लिया गया।
इस निकाह के दौरान लड़की पक्ष से एक भी हिंदू परिवार का गवाह नहीं है। इसमें पहले गवाह के रुप में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी अरमान वाजिद व दूसरा गवाह अब्दूल जलील को बनाया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने लिया संज्ञान
सरायकेला, झारखंड की एक बेटी का धर्म परिवर्तन कर बंगाल में विवाह कराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक तस्लीम, तीन बच्चों का पिता है, जबकि युवती इंटरमीडिएट की छात्रा बताई जा रही है। 19 वर्षीय युवती की उम्र भी संदेहास्पद मानी जा रही है। @SaraikelaPolice मामले का… pic.twitter.com/vBuTDxEGbD
— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 28, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट कर कहा कि झारखंड की एक बेटी का धर्म परिवर्तन कर बंगाल में विवाह कराने का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक पहले से शादीशुदा है, जबकि युवती इंटरमीडिएट की छात्रा है।
19 वर्षीय युवती की उम्र भी संदेहास्पद मानी जा रही है। सरायकेला पुलिस मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई करे। आगे लिखा गया है कि हम उम्मीद करते हैं कि समर स्पेशल हॉलिडे और शॉपिंग फेस्टिवल से वापस लौटने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस संवेदनशील मामले का संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई का आदेश बिना विलंब देंगे।
यह है मामला
बता दें कि नीमडीह थाना क्षेत्र के झीमड़ी में एक हिंदू युवती को उसी गांव का मुस्लिम युवक मो. तस्लीम आलम गुरुवार की रात धमका कर अपने साथ लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक के मकान को आग के हवाले कर दिया था और तोड़फोड़ भी की थी।
इसके बाद पुलिस पर भी पथराव किया गया था। मामले में पुलिस ने आजादनगर के युवक व युवती दोनों को पकड़ लिया और युवक को जेल भेज दिया था।
ये भी पढ़ें
Jharkhand News: रामदास सोरेन का बड़ा बयान, झारखंड सरकार को वापस मिल सकती है 22 लाख एकड़ जमीन?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।