विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुबिका हत्‍याकांड: बोरिया में मिले मानव अंग के टुकड़े, ये रुबिका के ही तो नहीं? डीएनए जांच में होगा खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 27 Dec 2022 08:58 AM (IST)

17 दिसंबर को बोरियो में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पास से मानव अंग के कुछ और अंग बरामद हुए थे। ...और पढ़ें

बरामद अंगों के डीएनए सैंपल का मिलान रुबिका के माता-पिता से कराया जाएगा
बरामद अंगों के डीएनए सैंपल का मिलान रुबिका के माता-पिता से कराया जाएगा

जासं, साहिबगंज। झारखंड के साबिहगंज जिले के बोरियो में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पास से 17 दिसंबर को बरामद मानव अंगों की पहचान के लिए गोडा पहाड़ निवासी रूबिका पहाड़िन के माता-पिता के रक्त का सैंपल पुलिस संग्रह कराएगी। फिर उसे जांच के लिए रांची भेजा जाएगा। रक्त की सैंपलिंग की अनुमति के लिए पुलिस ने कोर्ट से अनुरोध किया था। वहां से उसे इजाजत मिल चुकी है। पुलिस ने अब सैंपल संग्रह कराने के लिए सिविल सर्जन से अनुरोध किया है। जल्द ही इसके लिए चिकित्सक को अधिकृत किया जाएगा।

सदर अस्‍पताल में लिया जाएगा रुबिका के माता-पिता का सैंपल

इसके बाद रूबिका पहाड़िन के माता-पिता को सदर अस्पताल में बुलाकर उनके रक्त का सैंपल लिया जाएगा तथा उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची भेजा जाएगा। गौरतलब हो कि 17 दिसंबर को बोरियो संताली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी के पास के कुछ मानव अंग बरामद किए गए थे।

रुबिका हत्‍याकांड में दिल दहलाने वाला खुलासा, पहचान छिपाने के लिए हत्‍यारों ने उधेड़ी खाल, अंगूठे से हुई पहचान

रुबिका की हत्‍या इधर-उधर फेंके गए थे शव के टुकड़े

छानबीन के क्रम में यह बात सामने आयी कि मुस्लिम युवक दिलदार अंसारी और उसके स्वजनों द्वारा रूबिका पहाड़िन की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर इधर-उधर फेंक दिए गए। दाएं पैर के अंगूठे को छोड़कर कोई ऐसा अंग नहीं मिला जिससे उसकी पहचान स्पष्ट हो सके। सिर भी बरामद नहीं किया जा सका।

बरामद अंगोंं का कराया गया पोस्‍टमार्टम

बरामद अंगों का पोस्टमार्टम फूलो झानो मेडिकल कालेज दुमका में कराया गया। बरामद मानव अंग रूबिका पहाड़िन के ही हैं यह सत्यापित करने के लिए उसकी डीएनए जांच करायी जाएगी। पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया था। अब रूबिका पहाड़िन के माता-पिता के ब्लड का सैंपल लेकर उससे उसका मिलान कराया जाएगा।

मुसलमान युवक धड़ल्‍ले से कर रहे हैं आदिवासी युवतियों संग शादी, प्रेम में फंसाकर बसा रहे हैं घर, उठा रहे फायदा

आफताब से लेकर दिलदार तक... जब अपनों ने ही किए विश्वास के टुकड़े-टुकड़े, डरा देंगी यह घटनाएं