Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लव मैरिज का दिल दहला देने वाला अंत, पटरी पर दो टुकड़ों में कटा मिला नवविवाहिता का शव; लड़के के मां-बाप को नहीं थी पसंद

    साहिबगंज के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर संथाली टोला में आम बगान के निकट रेल पटरी पर शुक्रवार को एक नवविवाहिता का शव दो भाग में कटा हुआ मिला। उसने 27 अक्टूबर को मुशहरिया गांव के डांगा टोला के शमीम शेख से लव मैरिज की थी। हालांकि शमीम के माता-पिता को वह बिल्‍कुल भी पसंद नहीं थी। लड़की के पिता ने ससुराल वालों पर हत्‍या का आरोप लगाया है।

    By Jagran NewsEdited By: Arijita SenUpdated: Fri, 10 Nov 2023 12:41 PM (IST)
    Hero Image
    पटरी पर नवविवाहिता का शव मिलने के बाद जुटी पुलिस।

    संवाद सहयोगी, बरहड़वा (साहिबगंज)। कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर संथाली टोला में आम बगान के निकट रेल पटरी पर शुक्रवार को एक नवविवाहिता का दो भाग में कटा शव मिला। उसकी पहचान मुशहरिया गांव के डांगा टोला निवासी शमीम शेख की पत्नी साहीदुन बीबी के रूप में की गई। उसकी शादी इसी 27 अक्टूबर को हुई थी। उसके मायके के लोगों ने हत्या कर रेल पटरी पर शव फेंक देने का आशंका जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    16 वर्षीय नवविवाहिता का शव देखने के लिए जुटी भीड़

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार दास और पाकुड़ रेल थाना के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

    मामले की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को अलसुबह रेल पटरी पर एक 16 वर्षीय नवविवाहिता का शव आसपास के लोगों ने देखा। इसके बाद वहां भीड़ लग गई।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    शमीम शेख संग साहीदुन ने की थी लव मैरिज

    विवाहिता की पहचान थाना क्षेत्र के मुशहरिया गांव के डांगा टोला के शमीम शेख की पत्नी साहीदुन बीबी के रूप में की गई। साहिदून बीबी श्यामनगर के यासीम अंसारी की पुत्री थी।

    उसकी शादी मुशहरिया गांव के डांगा टोला निवासी शमीम शेख के साथ इसी 27 अक्टूबर को हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

    लड़की के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्‍या का आरोप

    शमीम शेख के माता पिता को यह विवाह स्वीकार नहीं था। इस वजह से शमीम शेख अपनी बहन के घर पर रह रहा था।

    विवाहिता के पिता यासीम अंसारी ने शमीम शेख और उनके घर वालों पर पुत्री की हत्या कर रेल पटरी में फेंक देने की आशंका जाहिर की है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार दास ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।

    यह भी पढ़ें: टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात ने तोड़ा दम, नर्स पर लापरवाही का आरोप; अब मेडिकल टीम करेगी मामले की जांच

    यह भी पढ़ें: गाय के गोबर से बने पेंट के फायदे सुन चौक जाएंगे आप भी, गर्मी के दिनों में टेम्‍परेचर को करता है कंट्रोल; दाम है बहुत कम