Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संघ के छह उत्सवों में मकर संक्रांति भी एक

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:18 PM (IST)

    जागरण संवाददाता साहिबगंज साहिबगंज नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गुरुवा

    Hero Image
    संघ के छह उत्सवों में मकर संक्रांति भी एक

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज : साहिबगंज नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गुरुवार को स्थानीय रेलवे इंस्टीट्यूट के मैदान में मकर संक्रांति का उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्य बौद्धिक कत्र्ता सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि संघ में कुल छह उत्सव मनाने की परंपरा रही है जिनमे से से मकर संक्रांति भी एक है। इसका उद्देश्य है सम्यक क्रांति एवं संगठन का भाव निर्माण करना। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का खगोलीय महत्व भी है। आज के दिन ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर प्रवेश करते हैं। यह त्योहार भारतीय कृषि व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। इस दिन हम लोग नई फसलों से प्राप्त अन्न, गुड़, तिल, तेल इत्यादि का सेवन करते हैं। इस त्योहार का एक प्रमुख उद्देश्य लोगों को आपस में जोड़ना भी है। यह समरसता का त्योहार है। दक्षिण भारत में यह पोंगल, उत्तर भारत में मकर संक्रांति, गुजरात में लोहड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा रही है। तिल उष्णता का प्रतीक है जिसके दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, ऐसी मान्यता है। स्कंद पुराण के दसवें खंड में भी इस त्योहार की चर्चा है। इस अवसर पर मंचासीन अधिकारियों में माननीय विभाग संघचालक विजय कुमार, अरुण विश्वकर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन नगर शारीरिक प्रमुख देवजीत सिंह राठौर ने लिया। सामूहिक गीत नगर बौद्धिक प्रमुख प्रमोद कुमार ने गाया। एकल गीत जिला घोष प्रमुख कृष्ण बल्लभ सिंह ने गाया। अमृत वचन हजारी कुमार ने कहा। सुभाषित राजीव कुमार मंडल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार, विभाग व्यवस्था प्रमुख नितेश कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख आलोक कुमार, नगर कार्यवाह स्वपन कुमार, सह कार्यवाह पुष्कर लाल, नगर व्यवस्था प्रमुख पंकज कुमार, समीर कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें