Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hemant Soren: 'हमलोगों ने ठान लिया है तो...', सीएम सोरेन ने झारखंड के लोगों से कर दिया एक और वादा

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 06:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोगों ने राज्य के विकास की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है और राज्य की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की 50 लाख गरीब महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं।

    Hero Image
    झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फ़ोटो

    संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमलोगों ने लड़कर अलग राज्य लिया। अब इसके विकास के लिए हमलोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। राज्य पर लगे पिछड़ेपन के कलंक को मिटाकर झारखंड को सोना की तरह चमकाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह शनिवार को बरहेट के भोगनाडीह में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित उद्घाटन- शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसमें जिले के अलावा पाकुड़ व गोड्डा के लोग भी शामिल हुए।

    राज्य सरकार ने अपना काम शुरू भी कर दिया है-हेमंत 

    यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों ने राज्य के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी उन्हें पुन: सौंपी है। उनसे लोगों को काफी आशा व उम्मीद है। जितनी बड़ी आशा है उतनी बड़ी चुनौती भी है। ऐसे में राज्य सरकार ने अपना काम शुरू भी कर दिया है।

    राज्य की आधी आबादी को अपने पैरों पर खड़ा करने का हरसंभव प्रयास निरंतर जारी है। राज्य की 50 लाख गरीब महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। विकास की गति टूट न पाए इसलिए दोबारा सरकार बनना जरूरी था। आपलोगों ने एकता का परिचय देते हुए पुन: अपनी सरकार चुनी।

    झारखंड देश का सबसे पिछड़ा राज्य- सीएम

    • हेमंत ने कहा कि अब सर्वांगीण विकास की गति और तेज होगी। महिलाओं के खाते में अब प्रतिमाह ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे।
    • कहा कि देश आजाद होने के बाद पहली बार किसी राज्य में महिलाओं को इतनी बड़ी राशि दी जा रही है। झारखंड देश का सबसे पिछड़ा राज्य है। सबसे अधिक गरीब, मजदूर यहां रहते हैं।
    • उन्होंने कहा कि लोग आज भी पलायन का दंश झेल रहे हैं। यहां की खनिज संपदा से देश की अर्थव्यवस्था चलती है लेकिन यहां के आदिवासियों- मूलवासियों के जीवन स्तर में आजादी के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
    • कहा कि हमलोगों ने ठान लिया है तो राज्य का सर्वांगीण विकास भी करके दिखाएंगे। इसके लिए हमसभी को एक साथ चलना होगा।

    आपलोगों का शुक्रिया अदा करने आया हूं- हेमंत

    हेमंत ने कहा कि आपलोगों का शुक्रिया अदा करने आया हूं। आपको विश्वास दिलाने आया हूं कि आपका विश्वास टूटने नहीं दूंगा। कहा कि हमारी सरकार रांची से चलने वाली नहीं है। गांव देहात से सरकार चलेगी। जल्द ही सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगा। आपलोगों की समस्याओं का समाधान होगा।

    इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीप जलाकर किया गया। मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, राजमहल विधायक एमटी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, आयुक्त लालचंद दांडेल, उपायुक्त हेमंत सती, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा आदि थे।

    यह भी पढ़ें-

    CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच से पहले बढ़ा विवाद, पदाधिकारियों को मिली जान से मारने की धमकी

    Maiya Samman Yojana के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, कई महिलाओं को सरकार ने दिया झटका; योजना से बाहर करने का आदेश