Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Borio vidhan sabha Chunav Result: बोरियो में जारी BJP और JMM की फाइट, इतने वोटों से धनंजय सोरेन चल रहे आगे

    Borio election Result बोरियो विधानसभा सीट पर इस बार बीजेपी के लोबिन हेम्ब्रम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनंजय सोरेन के बीच सीधी टक्कर है। 2019 में इस सीट पर झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम ने जीत हासिल की थी। इस बार भी दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आगे विस्तार से पढ़िए इस सीट का इतिहास।

    By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Updated: Sat, 23 Nov 2024 02:17 PM (IST)
    Hero Image
    BJP के लोबिन और JMM के धनंजय के बीच सीधी फाइट

    डिजिटल डेस्क, बोरियो। Borio vidhan sabha Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य की 81 सीटों में से सबसे ज्यादा ध्यान यहां की 10 हॉट सीट पर दिया जा रहा है। बोरियो विधानसभा सीट (Borio Vidhan Sabha Seat Result) इन्हीं हॉट सीट में से एक है। इस बार यहां दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी की तरफ से यहां लोबिन हेम्ब्रम अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, तो वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनंजय सोरेन सीधी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    (Jharkhand vidhan sabha chunav Result News) शनिवार यानी 23 नवंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा और फिलहाल वोटों की गिनती जारी है। हाल ही में सामने आए आठवें चरण के आंकड़ों के मुताबिक अब तक धनंजय सोरेन 42710 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के लोबिन हेम्ब्रम 37131 मतों के साथ उन्हें टक्कर देते नजर आ रहे हैं। 

    साहिबगंज जिले का हिस्‍सा होने के अलावा ब्‍लॉक मुख्‍यालय होने के चलते बोरियो क्षेत्र जिले की राजनीति में अहम रोल निभाता है।

    राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा बने इस क्षेत्र में पहली बार 2005 में विधानसभा चुनाव कराए गए। यहां के पहले चुनाव में भाजपा के ताला मरांडी यहां से पहले विधायक चुने गए। उन्‍होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता लोबिन हेम्ब्रम को हराया।

    2009 के चुनाव में यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के हिस्‍स आई और यहां से लोबिन हेमब्रोम विधायक बने। 2014 के चुनाव में यहां पर भाजपा ने फिर से पलटी मारी और उसके नेता ताला मरांडी दूसरी बार विधायक बने। 2019 में इस सीट पर झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम ने जीत हासिल की।

    ये भी पढ़ें- Gandey Vidhan Sabha Seat: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का BJP की मुनिया देवी से मुकाबला, टाइट फाइट के आसार