Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gandey Vidhan Sabha Seat: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की शानदार जीत, बीजेपी प्रत्याशी को मिली करारी हार

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 04:28 PM (IST)

    Gandey Vidhan Sabha Seat Result झारखंड की सबसे चर्चित सीटों में से एक गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Vidhan Sabha Seat) पर इस बार निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और बीजेपी की मुनिया देवी के बीच मुकाबला था। इस सीट पर कल्पना सोरेन ने शानदार जीत दर्ज की। शुरुआती रुझान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पीछे चल रही थीं।

    Hero Image
    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने भाजपा प्रत्याशी को हराया।

    डिजिटल डेस्क, गांडेय। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों का फैसला आज होने वाला है। नतीजों का एलान करने के लिए सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। इन सबके बीच गांडेय विधानसभा सीट (Gandey Vidhan Sabha Seat Result 2024) का चुनाव परिणाम आ चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां से जेएमएम की प्रत्याशी और हेमंत सोरेन  (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren Won) ने जीत दर्ज की है। यह सीट राज्य की हॉट सीट में शामिल है। 

    वहीं, बीजेपी की मुनिया देवी बड़े आंकड़े के साथ उनसे हारी हैं। कल्पना सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की टिकट से पर्चा दाखिल किया। उनके सामने बीजेपी की मुनिया देवी थीं। 

    बता दें कि कोडरमा लोकसभा सीट (Koderma Lok Sabha Seat) के अंतर्गत आने वाला गांडेय इलाका 2005 में विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। यहां के पहले विधानसभा चुनाव में झामुमो के सलखान सोरेन ने जीत हासिल की।

    जीत के बाद कल्पना सोरेन की तस्वीर। फोटो जागरण

    उन्‍होंने राजद के सरफराज अहमद को करारी शिकस्‍त दी। 2009 के चुनाव में सरफराज अहमद राजद छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक चुने गए।

    2014 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के जय प्रकाश वर्मा विधायक चुने गए। 2019 के चुनाव में सरफराज अहमद फिर से यहां से विधायक चुने गए। इसके बाद 2024 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना विधायक बनी।

    ये भी पढ़ें- Dumka Vidhan Sabha Seat: दुमका में सोरेन Vs सोरेन, BJP और JMM के बीच कांटे की टक्कर; कौन मारेगा बाजी?