Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sahibganj News: लगातार तीन बैठक से गायब रहने पर पदमुक्त होंगे पार्टी पदाधिकारी, साहेबगंज में कांग्रेस का अल्टीमेटम

    Updated: Fri, 02 May 2025 02:17 PM (IST)

    कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर ने पार्टी पदाधिकारियों को पंचायत कमेटियों की सूची जमा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अनुशासनहीनता के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित रहने वालों को पदमुक्त कर दिया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने कार्यकर्ताओं को संविधान बचाओ रैली में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में पार्टी की गुटबाजी भी देखने को मिली।

    Hero Image
    साहेबगंज में कांग्रेस नेताओं की बैठक (जागरण)

    जागरण संवाददाता, साहिबगंज। Sahibganj News: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी मणिशंकर ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को 15 मई तक पंचायत कमेटियों की सूची जमा करने को कहा है। कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    लगातार तीन बैठकों से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने वाले पार्टी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया जाएगा। वह गुरुवार को जिला परिषद के उत्सव बैंक्विट हाल में मंथन संगठन सृजन कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की। इसमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जातीय जनगणना को कांग्रेस की जीत बताते हुए मणिशंकर ने कहा कि हमें 2029 में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से काम करना है। इस जीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के प्रति आभार प्रकट किया गया। साथ ही नेतृत्व को बधाई दी गई। छह मई को प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

    पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ : इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिला कांग्रेस की प्रभारी मंत्री दीपिका पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो तो वह नि: संकोच अपनी बात रख सकते हैं।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी छह तारीख को रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली में आने का न्योता दिया। धन्यवाद ज्ञापन मो. कलीमुद्दीन ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अनुकूल मिश्रा, मुर्शाद अली, बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान, नित्यानंद गुप्ता, सरफराज आलम, अनिल ओझा आदि मौजूद थे।

    पार्टी में दिखी गुटबाजी : कार्यक्रम के दौरान पार्टी में गुटबाजी भी खूब दिखी। कांग्रेस कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे नजर आए। ग्रामीण विकास मंत्री के आगमन पर पूरे शहर में होर्डिंग व झंडा लगाया गया था लेकिन अधिकतर होर्डिंग से जिलाध्यक्ष बरकतुल्ला खान का नाम गायब था। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था।

    दूसरी ओर मंथन संगठन सृजन कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों को ही बुलाया गया था लेकिन बड़ी संख्या में आम महिलाएं भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। बताया जाता है कि शक्ति प्रदर्शन के लिए एक नेता ने उन महिलाओं को भाड़े पर बुलाया था।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन के 34 विधायक कितने अमीर, टोटल संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश!

    Jharkhand Politics: झारखंड में NDA को झटके पर झटका, एक और नेता ने छोड़ दिया साथ