विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे में धुत हो बम लेकर अपने ही घर को पहुंच गया उड़ाने

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 09:34 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 10:41 AM (IST)

वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि एक बम से घर को और दूसरे बम से पास के चौक को उड़ा देगा।

नशे में धुत हो बम लेकर अपने ही घर को पहुंच गया उड़ाने
नशे में धुत हो बम लेकर अपने ही घर को पहुंच गया उड़ाने

जागरण संवाददाता, रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में हरमू रोड स्थित शाहबाग मोहल्ले में सैयद सरवर शाह उर्फ पोपट दोनों हाथों में देसी बम लेकर अपने ही घर को उड़ाने पहुंच गया। वह नशे में धुत था। उसकी मां जुलेखा बानो ने जब उसे देखा, तो वह भयभीत हो गई। पूरे घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सैयद सरवर शाह को देसी बम के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मां जुलेखा बानो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे शराब के नशे में धुत होकर सैयद सरवर घर उड़ाने की धमकी अपनी मां को देने लगा। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि एक बम से घर को और दूसरे बम से पास के चौक को उड़ा देगा। तभी मौका पाकर जुलेखा ने उसे घर के ही एक कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना सुखदेवनगर पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस सदल-बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी डरते-डरते उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भी पुलिस को देखकर सहम गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया ।

यह भी पढ़ेंः दो युवतियों को प्रेम जाल में फांस कर इस युवक ने रचा ली शादी

यह भी पढ़ेंः राजाबंगला में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच गिरफ्तार