Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand School Timing: झारखंड के स्कूलों का टाइम बदला, पढ़ें अब कितने बजे से खुलेंगे सभी विद्यालय

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 05:57 PM (IST)

    Jharkhand School Timing झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब कक्षा केजी से आठवीं तक के स्कूल सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक खुलेंगे। इसी तरह नौवीं क्लास से 12वीं कक्षा तक के स्कूल का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक हो गया है। शिक्षा विभाग के सचिव ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

    Hero Image
    Jharkhand School Timing: झारखंड के स्कूलों का टाइम बदला, पढ़ें अब कितने बजे से खुलेंगे सभी विद्यालय

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand School Timing चंपई सोरेन की सरकार ने झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब कक्षा केजी से आठवीं तक के स्कूल सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक ही खुले रहेंगे। इसी तरह नौवीं क्लास से 12वीं कक्षा तक के स्कूल का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा।

    बाधित होने वाली पढ़ाई की क्षतिपूर्ति बाद में होगी

    जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूलों में प्रार्थना सभा, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों का संचालन धूप में नहीं होगा। सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन) पूर्व की तरह संचालित होती रहेगी। स्कूलों के समय में बदलाव के कारण बाधित होने वाली पढ़ाई की क्षतिपूर्ति की जाएगी। इसे लेकर विभाग बाद में आदेश जारी करेगा।

    ये भी पढ़ें- 

    झारखंड कांग्रेस में मचा घमासान! अब इस सीट पर भी प्रत्याशी बदलने की मांग; आलाकमान को लास्ट वॉर्निंग

    Electricity Cut: गर्मी में सितम! झारखंड के इस शहर में कल दिनभर बिजली रहेगी गुल, लोगों से की गई ये अपील