Ranchi News: रांची में DIG का बड़ा एक्शन... 102 ASI का ट्रांसफर; 3 थानेदार भी हटाए गए; सामने आई बड़ी वजह
रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कांके बेड़ो और नरकोपी थाने के प्रभारियों को हटा दिया है। इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं के कारण यह कार्रवाई की गई है। नए थानेदारों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 102 एएसआई का भी तबादला किया गया है। डीआईजी ने सभी को एक अल्टिमेटम भी दे दिया है।

जागरण संवाददाता, रांची। डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कांके,बेड़ो और नरकोपी थानेदार को हटा दिया है। तीनों थानों में दूसरे पदाधिकारी को थानेदार बनाया गया है।
कांके के थानेदार केके साहु को लाइन क्लोज कर दिया गया है। सुशील कुमार को कांके का नया थानेदार बनाया गया है।
बेड़ो थानेदार नकुल साह को भी लाइन क्लोज कर दिया गया है। देव प्रताप धान को बेड़ो का थानेदार बनाया गया है। नागेश्वर साव को नरकोपी का थानेदार बनाया गया है।
इन इलाकों में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही थी। इस वजह से चंदन कुमार सिन्हा ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी का कहना है कि किसी इलाके अपराध बढ़ा तो वहां के थानेदार पर कार्रवाई होगी।
इसके अलावा एसएसपी ने 102 एएसआई का तबादला किया है। सभी एएसआई को जल्द से जल्द नए जगह पर योगदान देंगे।
अफीम की खेती रोकने के लिए पुलिस करेगी जागरुक
चंदन कुमार सिन्हा ने अफीम की खेती को रोकने के लिए जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक तथा एलइडी से जागरुक करने के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अभियान का उद्देश्य अफीम की खेती के नुकसान और इसके दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
इन मामले में भी रांची में सुस्त पड़ी पुलिस
रांची शहर में बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत से लगातार धोखाधड़ी होने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस के द्वारा केस तो कर लिया जा रहा है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
पीड़ित लगातार थाने का चक्कर काट रहे हैं लेकिन थानेदार पीड़ितों को आश्वासन देकर टहला देती है। इसके अलावा कई ऐसे मामले आ चुके हैं। जिसमें ग्राहकों का नंबर खुद बदल गया और उनके खाता से पैसे की निकासी हो गई और ग्राहक को पता नहीं चला।
इसके साथ धोखाधड़ी हो रही है वह भी बैंक का चक्कर लगा रहा है तो कभी थाने का चक्कर काट रहा है। कई मामलों में पुलिस के वरीय अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। वरीय अधिकारियों के द्वारा आदेश देने के बाद भी थाना स्तर से कार्रवाई नहीं हो रही है।
केस वन
- अरगोड़ा थाना में मनेंद्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी ए के सिन्हा, और अरविंद कुमार पर धोखाधड़ी करने का केस किया है।
- दोनों अधिकारियों पर आरोप लगाया गया है कि उनकी मिलीभगत से माधव खंडेलवाल को संपत्ति निलाम कर कम दाम में दे दिया गया है।
- इस मामले में दोनों अधिकारियों को लाभ मिला है। पुलिस ने केस तो कर दिया है लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं कर पाई है।
केस टू
- सुखदेव नगर इलाके में रहने वाले नरेंद्र प्रसाद के साथ पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है।
- इस मामले में नरेंद्र प्रसाद के बयान पर एक्सिस बैंक के कर्मचारी पर केस हुआ है। लेकिन इस मामले में भी पीड़ित को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। पुलिस ने केस तो कर दिया लेकिन मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।
केस थ्री
- डोरंडा थाना में महिला अरुण विश्वकर्मा ने पीएनबी के शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए केस किया है।
- महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि पीएनबी की शाखा प्रबंधक का नाम नवनिता टोप्पो है। शाख प्रबंधक के द्वारा डेढ़ लाख रुपये एक कंपनी में लगा दिया गया और पैसा डूब गया।
- पीड़िता ने कहा था कि कंपनी में पैसा नहीं लगाना है इसके बाद भी शाखा प्रबंधक के द्वारा पैसा कंपनी में लगा दिया गया।
यह भी पढ़ें-

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।