Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, जमीनी स्तर तक पहुंचने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को मिल गया नया टास्क

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 07:00 AM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने 26 से 30 मार्च तक बैठकों के आयोजन का लेकर पत्र जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को लिखे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी को संगठित एवं मजबूत करने के लिए 26 से 30 मार्च के बीच महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन होगा। इन बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए जाएंगे।

    Hero Image
    झारखंड कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Congress: झारखंड में कांग्रेस को विस्तार देने के पूर्व पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिशें होंगी। इसके लिए राजधानी रांची में कई दौर की बैठकें होंगीं।

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने 26 से 30 मार्च तक बैठकों के आयोजन का लेकर पत्र जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को लिखे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी को संगठित एवं मजबूत करने के लिए 26 से 30 मार्च के बीच महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन बैठकों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों को विशेष कार्य सौंपे जाएंगे, जिन्हें अगले सौ दिनों के लिए जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।

    बैठकों से तैयार की जाएगी रणनीति

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के पत्र में उल्लेख है कि इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी की लंबी अवधि की रणनीति तैयार करना है। इसमें वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिक संगठनों से विचार-विमर्श किया जाएगा।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि 26 मार्च को सुबह 10:30 से दो बजे तक प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिवों के साथ चर्चा होगी।

    इसके बाद दोपहर तीन से छह बजे प्रदेश कांग्रेस सचिवों के साथ बैठक होगी। 27 मार्च को एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के राज्य समिति सदस्यों के साथ बातचीत की जाएगी।

    इसके साथ ही युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक के प्रतिनिधियों से चर्चा होगी। 28 मार्च को कांग्रेस के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ अहम बैठक होगी।

    29 मार्च को नागरिक समाज संगठनों के साथ दो चरणों में विचार-विमर्श किया जाएगा। 30 मार्च को पूर्व लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस प्रत्याशियों से मुलाकात होगी।

    इसके बाद मीडिया, सोशल मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के पदाधिकारियों से संवाद किया जाएगा। इसी दिन शाम तीन बजे प्रेस वार्ता होगी और इसके बाद कांग्रेस कनेक्ट सेंटर, रांची का दौरा किया जाएगा।

    मजबूत करने की कार्ययोजना

    इन बैठकों के दौरान प्रदेश कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए जाएंगे।

    कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि झारखंड में पार्टी की उपस्थिति को फिर से मजबूत करने के लिए जनसंवाद, मीडिया रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा।

    यह भी पढ़ें-

    Jharkhand Politics: झारखंड में टीम BJP को मिल गया 'कप्तान', अब NDA को एकजुट करने की तैयारी

    'बांग्लादेशी घुसपैठियों को हटाकर किया जाए परिसीमन' निशिकांत दुबे ने कहा- आदिवासियों के लिए अलग राज्य बनाया जाए