Mahashivratri 2020: ऐसे करें अपनी राशि के हिसाब से भगवान शिव की पूजा, 117 साल बाद बना महासंयोग
Mahashivratri 2020 इस बार शिवरात्रि पर 117 सालों के बाद एक विशेष संयोग बन रहा है। इसमें शिव आराधना के लिए मेष मेष राशि वालों को भगवान शिव को दूध मिश् ...और पढ़ें
रांची, जेएनएन। Mahashivratri 2020 फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से उनकी कृपा बरसती है। ऐसे में यदि राशि के हिसाब से शिव आराधना की जाए तो भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बारे में बताते हुए ज्योतिषाचार्य पं अजित मिश्रा बताते हैं कि हर मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि होता है। मगर माघ की शिवरात्रि विशेष है।
इस बार शिवरात्रि पर 117 सालों के बाद एक विशेष संयोग बन रहा है। इसमें राशि के हिसाब से शिव आराधना करने का विशेष महत्व है।
ऐसे करें अपनी राशि के हिसाब से भगवान शिव को प्रसन्न
मेष : मेष राशि वालों को भगवान शिव को दूध मिश्रित जल से स्नान करना चाहिए।
वृष : वृष राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर अपने पूरे घर की सफाई करनी चाहिए। जल में दही मिलाकर शिव को स्नान करना चाहिए।
मिथुन : मिथुन राशि के लोगों को राम का नाम लिखकर शिव को बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
.jpg)
कर्क : कर्क राशि के लोगों को शिव की अराधना के लिए चंदन और इत्र का इस्तेमाल करना चाहिए।
सिंह : सिंह राशि वाले इस दिन गंगा जल से किसी भी शिवलिंग की पूजा करके उस पर सफेद कनेर का फूल अर्पित करने से सिंह राशि वालों की हर इच्छा पूरी होगी।
कन्या : कन्या राशि वालों को शिवलिंग पर दूध में घी मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
.jpg)
तुला : तुला राशि वाले शिव को दूध में बताशा मिलाकर स्नान कराकर इन पर आक के फूल अर्पित करते हुए शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाय का 108 बार जप करें।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले दूध और धान के लावा से शिव की पूजा करें। शिव को गेंदे का फूल, शमी एवं बेलपत्र चढ़ाते हुए ह्रीं ओम नम: शिवाय ह्रीं मंत्र का जप करना चाहिए।
धनु : ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन चंद्रमा कमजोर रहता है। इसलिए धनु राशि वाले ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्र: प्रचोदयात।। मंत्र से शिव की पूजा करना चाहिए।
.jpg)
मकर : मकर राशि के लोग को गंगाजल में गुड़ मिलाकर शिव का जलाभिषेक करें तथा इन्हें नीले का रंग के फूल और धतूरा चढ़ाएं।
कुंभ : कुंभ राशि वाले व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन अपने आस पास के किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए।
मीन : महाशिवरात्रि के दिन दूध में केसर डालकर शिवलिंग को स्नान कराकर, शिव जी को गाय का घी, शहद तथा कनेर का पीला फूल और विल्वपत्र शिव को चढ़ाना मीन राशि वालों के लिए उत्तम है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।