Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RK Rana Death News: चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद आरके राणा का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Wed, 23 Mar 2022 07:52 PM (IST)

    RK Rana Death News चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरके राणा का दिल्ली में निधन हो गया है। एम्स में भर्ती कराए गए थे। वहीं उनकी मौत हो गई। रांची रिम्स से मंगलवार देर रात उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया था।

    Hero Image
    RK Rana Death News: चार घोटाला के सजायाफ्ता आरके राणा का निधन हो गया है।

    रांची, राज्य ब्यूरो। RK Rana Death News चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता डॉ आर के राना का एम्स में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका मल्टीपल आर्गन फेल होने की वजह से मौत हुई है। मंगलवार को उन्हें रिम्स से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स भेजा गया था। उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोरंडा कोषागार मामले में पांच साल की हुई थी सजा

    बता दें कि पिछले महीने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने डॉ आरके राणा को 5 साल व 60 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उनकी ओर से झारखंड हाई कोर्ट में अपील दाखिल करते हुए जमानत की गुहार लगाई गई थी।

    सजा सुनाए जाने के दिन ही खराब हो गई थी तबीयत

    जब सीबीआइ कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। उसी दौरान उनकी ओर से तबियत खराब होने का हवाला देते हुए एक आवेदन दाखिल करते हुए कहा गया था कि उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भेजा जाए। जिस पर अदालत ने जेल अथॉरिटी को उचित निर्णय लेने का आदेश दिया था। कुछ दिनों बाद तबीयत खराब होने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लीवर काम नहीं करने के कारण मेडिकल बोर्ड ने एम्स रेफर करने पर अपनी सहमति दी थी। जिसके बाद मंगलवार की रात उन्हें एम्स भेजा गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

    डाक्टरों के अनुसार मल्टीपल ऑर्गन फैल्योर था

    मालूम हो कि आरके राणा एक जमाने में राजद के बड़े नेता हुआ करते थे। रांची के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ के अवैध रूप से निकासी हुई थी। इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद 14 फरवरी 2022 से ही जेल की सजा काट रहे थे। 15 मार्च 2022 को तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उनको होटवार जेल से रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों के अनुसार मल्टीपल ऑर्गन फैल्योर था।

    चारा घोटला के छह मामलों में ठहराए गए थे दोषी

    वह चारा घोटाला के छह मामलों में दोषी ठहराए जा चुके थे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के वह काफी करीबी रहे थे। आरके राणा महंगे होटलों में ठहरने के शौकीन थे। चारा घोटाला के पैसों से उन्होंने देश-विदेश में खूब मस्ती की थी। सीबीआइ कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान एक बार इस बात का उल्लेख किया था। चारा घोटाला के पैसों से उन्होंने कोलकाता, दिल्ली में खूब मस्ती की थी। कई बार वह विदेश यात्रा भी कर चुके थे।