Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में RJD का महामंथन आज, जुटेंगे पार्टी के दिग्गज नेता; तय होगी आगे की रणनीति

    By Dilip Kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 20 Jan 2024 10:17 AM (IST)

    राजद झारखंड के प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद राजद मिलन समारोह होगा जिसमें अन्य दल के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव करेंगे। बैठक में मंत्री सभी पूर्व सांसद पूर्व विधायक सभी प्रदेश पदाधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य सभी जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में RJD का महामंथन आज, जुटेंगे पार्टी के दिग्गज नेता; तय होगी आगे की रणनीति

    राज्य ब्यूरो, रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय नेता शनिवार को रांची में रहेंगे। इनमें मुख्य रूप से राजद झारखंड के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक शामिल हैं। वे यहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए शनिवार को राजद झारखंड के प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद राजद मिलन समारोह होगा, जिसमें अन्य दल के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव करेंगे।

    बैठक में मंत्री, सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

    पार्टी के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव रांची पहुंचे

    राजद की कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव रांची पहुंच गए हैं। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर राजद नेताओं ने उनका स्वागत किया।

    स्वागत करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डा. मनोज कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, वरिष्ठ नेता कैलाश यादव, महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव, मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, चंद्रशेखर भगत, लालू प्रसाद, रंजीत यादव, संतोष यादव, नागेश्वर यादव, चंदन शर्मा, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें: 'अगर CM को छुआ तो जल उठेगा...' आदिवासी संगठनों की केंद्र को चेतावनी; कहा- बंगाल में जैसे पत्थर चला झारखंड में चलेगा तीर-धनुष

    ये भी पढ़ें: Jharkhand News: 'बाबा बहुत खतरनाक, इसलिए डर रही हेमंत सरकार', कथा की अनुमति नहीं देने से भड़के धीरेंद्र शास्त्री के भक्त