Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: 'बाबा बहुत खतरनाक, इसलिए डर रही हेमंत सरकार', कथा की अनुमति नहीं देने से भड़के धीरेंद्र शास्त्री के भक्त

    By Manoj Singh Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sat, 20 Jan 2024 09:28 AM (IST)

    Dhirendra Shastri Jharkhand बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा झारखंड में करवाने के लिए उनके भक्त प्रयासरत हैं। शास्त्री ने पलामू धनबाद और गिरिडीह में कथा के लिए समय दिया था। लेकिन प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी। पलामू जिला प्रशासन ने तो अनुमति देने के बाद रद्द कर दिया। प्रशासन के इस कदम से भक्तों में नाराजगी है।

    Hero Image
    कथा की अनुमति नहीं देने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्त हेमंत सरकार पर भड़के (जागरण)

     जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand News: बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा झारखंड में करवाने के लिए उनके भक्त प्रयासरत हैं। शास्त्री ने पलामू, धनबाद और गिरिडीह में कथा के लिए समय दिया था। लेकिन, प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू जिला प्रशासन ने तो अनुमति देने के बाद रद कर दिया। यह मामला हाई कोर्ट रांची में चल रहा है। कानूनी लड़ाई पर पंडित धीरेंद्र कुष्ण शास्त्री की भी नजर है। उन्होंने कहा है कि वे कोर्ट के आदेश से कथा कहने के लिए झारखंड में आएंगे। पलामू के सिंगरा खुर्द निवासी जितेंद्र कुमार शुक्ला पिछले दिनों बाबा बागेश्वर धाम गए थे। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की।

    बाबा बहुत खतकनाक, इसलिए हेमंत सरकार डर गई: धीरेंद्र शास्त्री के भक्त

    शुक्ला ने अपने पुत्र शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के जन्मदिन पर पलामू आने का बाबा को आमंत्रित किया। इस पर शास्त्री ने कहा-झारखंड सरकार हमसे डर गई है। बाबा खतरनाक है। बाबा के कथा में बहुत भीड़ होती है। इसलिए हमारी कथा करवाने से इन्कार कर रही है।

    उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड सरकार से कोई लेना-देना नहीं है, पता नहीं क्यों डरती है? अंत में शास्त्री ने कहा कि हम झारखंड आएंगे। कोर्ट का आदेश लेकर आएंगे।  

    24 को हाई कोर्ट में सुनवाई 

    झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम) की कथा के आयोजन की अनुमति नहीं देने के उपायुक्त के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया।

    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई 24 जनवरी को निर्धारित की है। इसको लेकर हनुमंत कथा आयोजन समिति ने हस्तक्षेप याचिका दायर की है।

    इस मामले में पूर्व में मुख्य सचिव और डीजीपी अदालत में हाजिर हुए थे। अधिकारियों ने कहा था कि आयोजन में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इतने लोगों के जमा होने से कानून व्यवस्था की समस्या हो सकती है साथ ही मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी परेशानी होगी। इस कारण उपायुक्त ने आयोजन की अनुमति नहीं दी है।

    बता दें कि पलामू में 10 से 15 फरवरी तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपायुक्त से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन उपायुक्त ने आयोजन की अनुमति नहीं दी है। उपायुक्त के इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

    यह भी पढ़ें

    Prashant Kishor: बिहार से परिवारवाद जड़ से होगा खत्म... प्रशांत किशोर ने कर दिया है बड़ा खेला, इस आधार पर होगा काम

    Bihar News: MBBS छात्रों को BPSC ने दिया बड़ा झटका, तीन बार हुए फेल तो... पढ़ लीजिए आयोग का नया फरमान