Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के बाद इस फ्लाईओवर के नाम बदलने की उठी मांग, झामुमो और कांग्रेस ने सरकार से की अपील

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 09:52 PM (IST)

    रांची के रातु रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन से पहले झामुमो और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर फ्लाईओवर का नाम शिबू सोरेन के नाम पर रखने की मांग की है। झामुमो नेता विनोद पांडेय और कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने इस मुद्दे पर सरकार से अपील की है। उनका कहना है कि शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के लिए बहुत योगदान दिया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Ratu Road Flyover: राजधानी रांची में रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन से पहले इसका नामकरण झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के नाम पर करने की मांग ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार से मांग की है कि फ्लाईओवर का नाम झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी के नाम पर रखा जाए।

    इस मांग को लेकर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय और कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने पहल की है।

    उल्लेखनीय है कि 19 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले हैं। झामुमो और कांग्रेस ने इस मांग के जरिए भाजपा को घेरने की कोशिश की है।

    नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन के योगदान को नकारना झारखंड की जनता का अपमान होगा। रातू रोड फ्लाईओवर रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए बनाया गया है।

    इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में नामकरण का मुद्दा सियासी आने वाले दिनों में बहस का केंद्र बन सकता है। भाजपा की तरफ से इसपर कोई बयान नहीं आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झामुमो की मांग, गुरुजी को मिले सम्मान

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता हैं, जिनके त्याग और बलिदान की बदौलत यह राज्य अस्तित्व में आया।

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम उनके नाम पर करना न सिर्फ उनके योगदान का सम्मान होगा, बल्कि यह राज्य की 3.50 करोड़ जनता की भावना का भी प्रतिनिधित्व करेगा।

    यह सिर्फ एक नेता की नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की इच्छा है। जो लोग झारखंड की आत्मा को नहीं समझते, वे यहां की जनता के साथ न्याय नहीं कर सकते।

    कांग्रेस का समर्थन, शिबू सोरेन हमारे सर्वमान्य नेता

    कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय और इच्छा है कि रातू रोड फ्लाईओवर का नाम गुरुजी शिबू सोरेन के नाम पर हो। यह राज्य उनके संघर्ष का परिणाम है। वे सर्वमान्य नेता हैं, इसलिए भाजपा को भी इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

    कच्छप ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में यहां की माटी से जुड़े महापुरुषों का ही नाम चलेगा, बाहरी विचारधाराओं का नहीं।

    यह भी पढ़ें-

    Ranchi Airport: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग, CM हेमंत के पास पहुंची बड़े नेता की चिट्ठी